पीलीभीत: सर्राफ को दिए नकली गहनें और 50 हजार ठगे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीसलपुर, अमृत विचार। कोतवाली रोड स्थित गुप्ता ज्वैलर्स की दुकान पर एक व्यक्ति सोने के बताकर कुछ जेवर गिरवीं रख गया।50 हजार की रकम ले ली। इसके पश्चात दुकानदार ने द्वारा जब गहनों की जांच कराई गई तो वह नकली निकले। मामले की तहरीर कोतवाली में दी है। नगर में कोतवाली के पास प्रदीप ज्वैलर्स …

बीसलपुर, अमृत विचार। कोतवाली रोड स्थित गुप्ता ज्वैलर्स की दुकान पर एक व्यक्ति सोने के बताकर कुछ जेवर गिरवीं रख गया।50 हजार की रकम ले ली। इसके पश्चात दुकानदार ने द्वारा जब गहनों की जांच कराई गई तो वह नकली निकले। मामले की तहरीर कोतवाली में दी है।

नगर में कोतवाली के पास प्रदीप ज्वैलर्स की दुकान स्थित है। इसके स्वामी प्रदीप कुमार ने बताया कि उनकी दुकान पर दस नवम्बर को एक ग्राहक आया। उसके साथ महिला भी थी, जिसे वह पत्नी बता रहा था। खुद को मोहल्ला हबीबुल्ला खां शुमाली का निवासी बताते हुए जेवर गिरवी रखे। इन्हें सोने का बताया था। इसके एवज में 50 हजार रुपये ले गया।

दो दिन बाद दुकानदार को गहनों पर कुछ शक होने पर उसने जांच कराई तो उक्त गहने नकली निकले। जिसके पश्चात उसने ग्राहक द्वारा दिये गये मोबाइल नम्बर पर भी उसे इस मामले से अवगत कराने का प्रयास किया किन्तु उसने दुकानदार से वार्ता नहीं की। दुकानदार प्रदीप गुप्ता ने इस मामले की तहरीर कोतवाली में देकर उक्त ग्राहक के विरुद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई है। पुलिस ने तहरीर लेने के बाद इस मामले की जांच शुरु कर दी है।

संबंधित समाचार