बरेली: रेलवे कर्मचारियों को जबरन दे दिए गए जर्जर आवास
बरेली, अमृत विचार। एनआरएमयू बरेली शाखा के पदाधिकारियों ने गुरुवार को रेल कर्मियों के आवासों का निरीक्षण किया। इस दौरान बताया गया कि इंजीनियरिंग विभाग के ट्रैकमैनों को एडीईएन बरेली ने जो रेल आवास आवंटित किए गए हैं, वे बेहद जर्जर हालत में हैं। आवास देकर उनके एचआरए की कटौती भी इसी माह से शुरू …
बरेली, अमृत विचार। एनआरएमयू बरेली शाखा के पदाधिकारियों ने गुरुवार को रेल कर्मियों के आवासों का निरीक्षण किया। इस दौरान बताया गया कि इंजीनियरिंग विभाग के ट्रैकमैनों को एडीईएन बरेली ने जो रेल आवास आवंटित किए गए हैं, वे बेहद जर्जर हालत में हैं।
आवास देकर उनके एचआरए की कटौती भी इसी माह से शुरू की गई है। जर्जर होने बावजूद कर्मचारियों को जबरन रेल आवास आवंटित कर दिए गए। यूनियन के लोगों ने मांग करते हुए कहा कि एचआरए की जो कटौती की गई है इसको शीघ्र बंद किया जाए और इन रेल आवासों को खंडहर घोषित करें, नहीं तो एनआरएमयू बरेली शाखा आंदोलन करने के लिए बाधित होगी।
