बरेली: घोटालेबाज पूर्व प्रधान, सचिव और तकनीकी सहायक से होगी वसूली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। विकास कार्यों में अनिमितताएं व शासकीय धनराशि गबन करने में फंसे गांव वभियाना के घोटालेबाज निवर्तमान प्रधान रहीस अहमद, सचिव और तकनीकि अधिकारी से 7 लाख रुपये की रिकवरी होगी। डीएम ने आदेश दिया है कि तीनों को आधी-आधी राशि जमा करवानी होगी। इसके अलावा सहासा गांव की निवर्तमान प्रधान संसारा और …

बरेली, अमृत विचार। विकास कार्यों में अनिमितताएं व शासकीय धनराशि गबन करने में फंसे गांव वभियाना के घोटालेबाज निवर्तमान प्रधान रहीस अहमद, सचिव और तकनीकि अधिकारी से 7 लाख रुपये की रिकवरी होगी। डीएम ने आदेश दिया है कि तीनों को आधी-आधी राशि जमा करवानी होगी। इसके अलावा सहासा गांव की निवर्तमान प्रधान संसारा और सचिव भी पंचायत भवन का निर्माण कराने में धांधली समेत कई गंभीर आरोपों में फंस गए हैं। डीपीआरओ धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि नवंबर में डीडी पंचायत महेंद्र सिंह के साथ आलमपुर जाफराबाद की ग्राम पंचायत वभियाना और सहासा का निरीक्षण किया गया था।

इस दौरान वभियाना गांव में निर्माणाधीन पंचायत भवन और शौचालय देखा तो निवर्तमान प्रधान, सचिव व तकनीकि सहायक की बड़ी लापरवाही उजागर हो गई। बताया गया कि मनरेगा से पंचायत भवन में निर्माण कराया लेकिन सचिव इससे जुड़े अभिलेख नहीं दिखा सके। तकनीकी अधिकारी द्वारा पंचायत भवन निर्माण को बनाए स्टीमेट में भी लापरवाही उजागर हुई। जिसके बाद निवर्तमान प्रधान, सचिव और तकनीकि अधिकारी से 7 लाख रुपये की रिकवरी का आदेश दिया गया। इसी तरह सहासा ग्राम पंचायत में पंचायत भवन और सामुदायिक शौचालय निर्माण को भेजी गई धनराशि का बंदबांट हुआ।

निर्माण कार्य कराने को भेजी धनराशि से निवर्तमान प्रधान और सचिव अपना विकास करने में जुटे रहे। ग्राम पंचायत में डीडी पंचायत और डीपीआरओ ने सीसी कार्यों का भी निरीक्षण किया था। जिसमें जांच अधिकारी को बड़े पैमाने पर गड़बडी मिली है। पंचायत भवन में डबल चार्ज की टाइल्स न लगाकर घटिया क्वालिटी की टाइल लगा दी। सीसी रोड के किनारे नाली का निर्माण भी ठीक तरीके से नहीं कराया। जिस कारण पानी सड़क पर बह रहा है। पंचायत भवन के निर्माण पर कितनी धनराशि खर्च की मौके पर सचिव अफसरों इससे संबंधित अभिलेख भी नहीं दिखा सके। इन पर भी शिकंजा कसा गया है।

ब्लाक आलमपुर जाफराबाद के गांव वभियाना और सहसा का पिछले महीने डीडी पंचायत के साथ निरीक्षण किया था। जांच में दोनों ही गांव में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी मिली हैं। सचिव मौके पर अभिलेख भी नहीं दिखा सका। वभियाना ग्राम पंचायत के निवर्तमान प्रधान, सचिव और तकनीकि सहायक से सात लाख की रिकवरी होगी। सहसा ग्रापं में भी बड़ी पैमाने पर गड़बड़ी मिली हैं। डीएम के आदेश पर यहां के निवर्तमान प्रधान और सचिव को भी नोटिस भेजा गया है। -धर्मेंद्र कुमार, डीपीआरओ

संबंधित समाचार