बरेली: फसल के लिए बीमा अच्छा, छोटा प्रीमियम बड़ी सुरक्षा
बरेली, अमृत विचार। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में 7 दिसंबर तक प्रधानमंत्री फसल बीमा का अभियान चलेगा। जिसमें किसानों को जागरूक किया जाएगा। गुरुवार को इसके प्रचार वाहन को कलक्ट्रेट से डीएम मानवेंद्र सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन 31 दिसंबर तक पूरे जिले में जगह-जगह जाकर लोगों को फसल बीमा …
बरेली, अमृत विचार। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में 7 दिसंबर तक प्रधानमंत्री फसल बीमा का अभियान चलेगा। जिसमें किसानों को जागरूक किया जाएगा। गुरुवार को इसके प्रचार वाहन को कलक्ट्रेट से डीएम मानवेंद्र सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन 31 दिसंबर तक पूरे जिले में जगह-जगह जाकर लोगों को फसल बीमा के लाभ की जानकारी देगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी फसल के लिए बीमा अच्छा होता है, क्योंकि बीमा किसान को हर तरह के नुकसान से बचाता है। अच्छी बात यह है कि इस योजना में छोटे प्रीमियम में बड़ी सुरक्षा मिलती है। इसलिए अधिक से अधिक किसान योजना से जुड़कर लाभान्वित हो। उप निदेशक कृषि धीरेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि फसलों को प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षित करने के लिए उनका बीमा कराया जा रहा है।
यह बीमा एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी इफको-टोकियो के माध्यम से किए जा रहे हैं। इसको व्यापक स्तर पर कराने के लिए बीमा प्रचार वाहन भेजा गया है। बीमा कंपनी के एसबीयू हेड संचित जैन ने कहा कि प्रचार वाहन के द्वारा गांव-गांव जाकर फसलों का बीमा कराने के लिए किसानों को जागरूक किया जाएगा।
बीमा कंपनी के मंडल अधिकारी रितेश सिंह ने कहा कि किसान अपनी फसल बीमा तथा ऋ णी किसान बैंक के माध्यम से तथा गैर ऋणी किसान कामन सर्विस सेन्टर के माध्यम से अपनी फसल का बीमा करा सकते है। जिला प्रबंधक अरविंद कुशवाहा ने बीमा योजना की जानकारी विस्तार से दी।
