लालकुआं: सेंचुरी पेपर मिल के सीईओ जेपी नारायण ने दिया इस्तीफा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लालकुआं, अमृत विचार। सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल के सीईओ जेपी नारायण ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके स्थान पर बिरला ग्रुप द्वारा विजय कौल को नए सीईओ के रूप में भेजा जा रहा है। एशिया की प्रमुख पेपर मिलो में शुमार सेंचुरी पेपर मिल के सीईओ जेपी नारायण ने अज्ञात कारणों …

लालकुआं, अमृत विचार। सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल के सीईओ जेपी नारायण ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके स्थान पर बिरला ग्रुप द्वारा विजय कौल को नए सीईओ के रूप में भेजा जा रहा है।
एशिया की प्रमुख पेपर मिलो में शुमार सेंचुरी पेपर मिल के सीईओ जेपी नारायण ने अज्ञात कारणों के चलते अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। विदित रहे कि नारायण ने 2013 में उस वक्त मिल की बागडोर संभाली थी जब मिल नीलामी की कगार पर थी। पिछले 9 वर्षों में उन्होंने मिल को घाटे से उभारते हुए 700 करोड़ का फायदा पहुंचाया।

संबंधित समाचार