यूपी में पत्रकारों को मिलेगी प्राइवेट अस्पताल में मुफ्त चिकित्सा सुविधा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने मान्यता प्राप्त पत्रकारों को मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के तहत निजी अस्पतालों में मुफ्त उपचार की सुविधा प्रदान की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया है। अधिकृत सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के अन्तर्गत प्रदेश में राज्य और …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने मान्यता प्राप्त पत्रकारों को मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के तहत निजी अस्पतालों में मुफ्त उपचार की सुविधा प्रदान की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया है। अधिकृत सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के अन्तर्गत प्रदेश में राज्य और जिला स्तर पर मान्यता प्राप्त करीब पांच हजार पत्रकारों व उनके आश्रित परिवार के सदस्यों को शामिल करते हुए चिकित्सा सुविधा का लाभ प्रदान किये जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी है।
मंत्रिपरिषद ने इस संबंध में भविष्य में किसी भी परिवर्तन या संशोधन के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत भी किया है। वहीं, प्रदेश में राज्य स्तर और जिला स्तर पर मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए आम नागरिकों की तरह सरकारी चिकित्सालयों में उपचार की व्यवस्था है। लेकिन पत्रकारों के कार्य प्रकृति जोखिम भरा होने के कारण उनके स्वास्थ्य के लिये उपचार की तात्कालिकता के मद्देनजर प्राइवेट चिकित्सालयों में मुफ्त चिकित्सा उपचार प्रदान करने की कोई व्यवस्था नहीं है।
पढ़ें: सहारनपुर में एटीएस कमांडो सेंटर के लिये मुफ्त मिलेगी जमीन
प्रदेश में मान्यता प्राप्त पत्रकारों को सामाजिक और स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से उन्हें चिकित्सा सुविधा का लाभ प्रदान किया जाना है। इस चिकित्सा सुविधा के लिए राज्य/जिला स्तर पर सभी मान्यता प्राप्त पत्रकार पात्र होंगे।
हिन्दू और सनातन संस्कृति के विरोधी हैं अखिलेश यादव: स्वतंत्र देव सिंह
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि संतों का अपमान करने वाले समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव, हिन्दू और सनातन संस्कृति के विरोधी हैं। सिंह ने एक बयान में कहा कि हिन्दू मान्यता, हिन्दू संस्कृति के प्रतीकों और पूज्य संतों का अपमान करने वाले सपा मुखिया को संतों और सनातन मतावलंबियों से माफी मांगनी चाहिये। ज्यादा जानकारी के लिए यह भी पढ़ें..हिन्दू और सनातन संस्कृति के विरोधी हैं अखिलेश यादव: स्वतंत्र देव सिंह
