हल्द्वानी: धामी सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का आरोप, दोबारा धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। ठेका प्रथा के खिलाफ सफाई कर्मचारियों का पारा एक बार फिर चढ़ गया। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले नगर निगम परिसर में एकत्र होकर उन्होंने धरना दिया। कर्मचारी नेता अमित कुमार ने विरोध में एक दिन का उपवास रखा। संघ के प्रदेश संगठन महामंत्री अमित कुमार ने कहा कि …

हल्द्वानी, अमृत विचार। ठेका प्रथा के खिलाफ सफाई कर्मचारियों का पारा एक बार फिर चढ़ गया। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले नगर निगम परिसर में एकत्र होकर उन्होंने धरना दिया। कर्मचारी नेता अमित कुमार ने विरोध में एक दिन का उपवास रखा।

संघ के प्रदेश संगठन महामंत्री अमित कुमार ने कहा कि ठेके के तहत काम करने वाले कर्मचारियों का शोषण होता रहा है। 11 सूत्रीय मांगों को लेकर 19 जुलाई को प्रदेश भर में कार्य बहिष्कार किया था। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने मांगों पर सहमति जताते हुए अगस्त में शासनदेश लागू करने का आश्वासन दिया था। बावजूद इसके उन्होंने वादाखिलाफी की है। अब आंदोलन उग्र होगा और इसका परिणाम सरकार को झेलना पड़ेगा।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राहत मसीह, जिलाध्यक्ष रोहित टांक, शिवम पाल, रोहित मसीह, अशोक चौधरी, विजय पाल, अनिल भारती, विशाल, लक्की, चंदन, अनीता, बबली, श्याम, अमरदीप चौधरी, दिनेश चौधरी, संजीव, विशाल, विजय, राहुल, चमन, मुकेश, अनूप, कैलाश, रौनक पाल, शिवांकर, सुमन, कृष्णा, रानी, ममता आदि रहे।

ये हैं 11 मांगें
-ठेका खत्म कर नियमित किया जाए
-10 हजार आबादी पर 28 सफाई कर्मी
-पर्यावरण मित्रों को कनिष्ठ सहायक, पर्यावरण पर्यवेक्षक, सफाई निरीक्षक व चालक पद पर पदोन्नति
-परिवार में सरकारी सेवक होने पर भी मृतक आश्रित को नौकरी मिले
-वर्ष 2005 से बंद पुरानी पेंशन बहाल की जाए
-सफाई कर्मियों को जीवन और स्वास्थ्य बीमा मिले
-धुलाई और टूल भत्ता दिया जाए
-आवासों पर मालिकाना हक
-बाल्मीकि समाज से जुड़े लोगों का निवास व जाति प्रमाणपत्र प्राथमिकता से बने
-मृतक आश्रित को नियमावली 1974 का लाभ दिया जाए
-पर्यावरण मित्र पदनाम बदलकर सफाई सैनिक करने की मांग

संबंधित समाचार