हल्द्वानी: एमबीपीजी कॉलेज में गाइडेंस एंड काउंसिलिंग स्किल्स कोर्स शुरू
हल्द्वानी, अमृत विचार। एमबीपीजी कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग द्वारा परास्नातक डिप्लोमा इन गाइडेंस एंड काउंसिलिंग स्किल्स कोर्स शुरू किया गया है। ये पाठ्यक्रम लागू करने वाला कुमाऊं विश्वविद्यालय में पहला कॉलेज है। मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि पोर्टल में 44 विद्यार्थियों ने इस कोर्स के लिए पंजीकरण कराया है। विद्यार्थियों के फार्म …
हल्द्वानी, अमृत विचार। एमबीपीजी कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग द्वारा परास्नातक डिप्लोमा इन गाइडेंस एंड काउंसिलिंग स्किल्स कोर्स शुरू किया गया है। ये पाठ्यक्रम लागू करने वाला कुमाऊं विश्वविद्यालय में पहला कॉलेज है।
मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि पोर्टल में 44 विद्यार्थियों ने इस कोर्स के लिए पंजीकरण कराया है। विद्यार्थियों के फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, लेकिन स्नातक और परास्नातक अंतिम सेमेस्टर के परिणाम अभी नहीं आए हैं। इस वजह से पंजीकरण कराने वाले विद्यार्थी प्रतीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि परिणाम आते ही विद्यार्थी शुल्क जमा कराना शुरू कराकर प्रवेश ले लेंगे।
डा. पंत के अनुसार, ये डिप्लोमा करने के बाद स्कूल, अस्पताल, एनजीओ में नौकरी या अपना स्वयं का काउंसिलिंग सेंटर खोल सकते हैं। उन्होंने बताया कि पाठ्यक्रम में मनोविज्ञान में स्नातक के अलावा एमएसडब्ल्यू एवं बीएड के छात्र-छात्राएं भी प्रवेश ले रहे हैं।
