लखीमपुर-खीरी: पशु की मिलीं हड्डियां, गोकशी की आशंका
लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। सदर कोतवाली की पुलिस चौकी शारदानगर क्षेत्र में गन्ने के खेत में पशु अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अवशेष कब्जे में लिए हैं। ग्रामीणों ने गोकशी की आशंका जाहिर की है। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। …
लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। सदर कोतवाली की पुलिस चौकी शारदानगर क्षेत्र में गन्ने के खेत में पशु अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अवशेष कब्जे में लिए हैं। ग्रामीणों ने गोकशी की आशंका जाहिर की है। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है।
पुलिस चौकी शारदानगर के बड़ागांव के निकट एक गन्ने के खेत में कुछ लोगों ने पशु के अवशेष पड़े देखे तो इसकी सूचना प्रभारी निरीक्षक को दी। मौके पर फोर्स के साथ पहुंचे प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर पड़े अवशेष को कब्जे में लिया है। उधर ग्रामीण गोकशी की आशंका जता रहे हैं।
पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बरामद अवशेष का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद ही यह पता चल सकेगा कि अवशेष किस पशु के हैं। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
