सीधे जनता को मिल रहा सरकारी योजनाओं का लाभ : ज्ञान तिवारी
सीतापुर। केंद्र व प्रदेश सरकार जन हित में कार्य कर रही है। सरकार की ओर से संचालित की गई योजनाओं का लाभ किसानों, युवाओं व आम जनता को मिल रहा है। इससे पार्टी का जनाधार बढ़ रहा है। ये बातें शुक्रवार को रेउसा ब्लाक के ग्राम गोलोक कोडर, बजहा, बढ़ईडीह में आयोजित विकास कार्यों के …
सीतापुर। केंद्र व प्रदेश सरकार जन हित में कार्य कर रही है। सरकार की ओर से संचालित की गई योजनाओं का लाभ किसानों, युवाओं व आम जनता को मिल रहा है। इससे पार्टी का जनाधार बढ़ रहा है। ये बातें शुक्रवार को रेउसा ब्लाक के ग्राम गोलोक कोडर, बजहा, बढ़ईडीह में आयोजित विकास कार्यों के लोकार्पण दौरान विधायक ज्ञान तिवारी ने कही। विधायक ने कहा कि हमारी सरकार बनते ही किसानों का कर्ज माफ किया गया है। अब सरकार किसानों की आय को दोगुना करने का प्रयास कर रही है।
सरकार द्वारा पेट्रोल व डीजल के दामों में भारी कमी की गई है। गरीबों को मिलने वाला निशुल्क राशन अब मार्च तक दोगुना दिया जाएगा। अब राशन के साथ ही दाल, रिफाइंड, नमक भी फ्री में मिलेगा। जिसकी वजह से कोई भी भूख से नहीं परेशान हो सकेगा। विधायक ने कहा कि सभी कार्यकर्ता मेहनत व लगन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत करें। इस दौरान जन समस्याओं को सुनकर अधिकारियों को निराकरण करने का निर्देश भी दिया।
विधायक सेवता ने कहा सपा सरकार में गुंडे माफिया का राज था। जिसकी वजह से आम आदमी पूरी तरह से त्रस्त था। अखिलेश सरकार ने व्यवस्था बनाने के बजाय उसे फेल करने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चलने वाली भाजपा सरकार ने कानून को सख्त करने का कार्य किया है। जिसकी वजह से गुंडा माफिया जेल की सलाखों के पीछे हैं। अब आम जनता अमन चैन से रह रही हैं।
यह भी पढ़ें:-जालौन: शरारती तत्वों ने क्षतिग्रस्त की मंदिर की प्रतिमाएं
