बिजनौर : परिवारिक कलह से तंग आकर विवाहिता ने दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर/अफजलगढ़, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के गांव भज्जावाला में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं मृतिका के परिजनों ने कार्रवाई न करने की बात कही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार धामपुर के गांव …

बिजनौर/अफजलगढ़, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के गांव भज्जावाला में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं मृतिका के परिजनों ने कार्रवाई न करने की बात कही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार धामपुर के गांव अमखेड़ा संजरपुर निवासी नरेंद्र कुमार की पुत्री लक्ष्मी (25) की शादी 5 फरवरी 2017 को गांव भज्जावाला निवासी धर्मपाल सिंह के पुत्र अश्वनी कुमार से हुई थी।

ग्रामीणों ने बताया कि सास-बहू में हमेशा अनबन रहती थी। शुक्रवार की सुबह ससुर धर्मपाल व सास अपने खेत में काम करने के लिए चलें गए थे। पति अश्वनी कुमार गांव भज्जावाला में अपनी मोबाइल की दुकान पर गया हुआ था। पति और सास-ससुर के घर से बाहर जाते ही लक्ष्मी देवी ने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। जबकि कमरें के बाहर उसके दोनों बच्चे खेल रहे थे। विवाहिता ने कमरे में फंदा लगाकर आत्माहत्या कर ली। वहीं बच्चे की रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी एकत्रित हो गए।

उन्होंने घटना की जानकारी उसके पति अश्वनी कुमार को दी।‌ सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं मृतिका के परिजनों ने कार्रवाई न करने की बात कही है। उधर, कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। सूचना के बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी सुनीता दहिया भी पहुंची और मौके का मुआयना किया।

संबंधित समाचार