कानपुर पुलिस ने शुरू किया आम जनता को घुड़सवारी सीखाना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। शहर की आम जनता को भी अब कानपुर कमिश्नरी पुलिस की ओर से घुड़सवारी सिखाई जाएगी और उन्हें घुड़सवार होने का गौरव मिलेगा। कानपुर पुलिस ने पुलिस लाइन में आम जनता को घुड़सवारी सीखने के लिए एक मौका उपलब्ध कराया है। पुलिस लाइन में एक समारोह का आयोजन कर सभी को घोड़ों की सवारी …

कानपुर। शहर की आम जनता को भी अब कानपुर कमिश्नरी पुलिस की ओर से घुड़सवारी सिखाई जाएगी और उन्हें घुड़सवार होने का गौरव मिलेगा। कानपुर पुलिस ने पुलिस लाइन में आम जनता को घुड़सवारी सीखने के लिए एक मौका उपलब्ध कराया है।

पुलिस लाइन में एक समारोह का आयोजन कर सभी को घोड़ों की सवारी करने और सीखने के लिए आमंत्रित किया गया है। पुलिस सभी लोगों को घुड़सवारी दिखाएगी और इसका एक निर्धारित शुल्क वसूल करेगी। इस समारोह में कमिश्नर डॉ राजशेखर की ओर से बताया गया कि इस समारोह में आए हुए सभी लोगों को जागरूक किया जाएगा कि खुद के परिवार के साथ ही और लोगों को भी घुड़सवारी सीखने के लिए प्रेरित करें।

पढ़ें: कानपुर: हवाई अड्डे के कार्य प्रगति की मण्डलायुक्त ने की समीक्षा

ताकि कभी कोई मौका मिले तो उसका फायदा उठा सकें। कमिश्नर डॉ राजशेखर ने कहा कि इसके शुरू होने से शहर के सैंडलरी व्यापार को भी फायदा होगा। इस सैडलरी व्यापार का पूरे विश्व में कानपुर का परचम लहरा रहा है। अब इस योजना से उद्योगों को भी लाभ मिलेगा।

ब्राह्मणों ने किया शंखनाद, मुस्लिमों ने लगाए जय श्री राम के जयकारे

देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी ने योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की दोबारा सरकार बनाने के संकल्प लेते हुए शुक्रवार को जनक्रांति यात्रा की शुरूआत की। पार्टी अध्यक्ष गोपाल राय ने कहा कि योगी सरकार को प्रचंड बहुमत दिलाने के लिए राज्यव्यापी जन क्रांति यात्रा पहले चरण में लखनऊ से रवाना की गई है। जो बाराबंकी, अयोध्या, जौनपुर, अकबरपुर होते हुए वाराणसी जाएगी।

संबंधित समाचार