संजय उपाध्याय के संपत्तियों की भी होगी जांच, संदेह के घेरे में बाबूओं की भूमिका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ।​ शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) का पेपर लीक कांड में सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी संजय उपाध्याय संजय उपाध्याय संपत्तियों की जांच भी होगी। इस संबंध जांच टीम गठित की जायेगी। वहीं दूसरी ओर एसटीएफ ने शुक्रवार को साल्वर गैंग के एक और सदस्य को गिरफ्तार किया है। टीईटी पेपर लीककांड में संजय उपाध्याय की गिरफ्तारी …

लखनऊ।​ शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) का पेपर लीक कांड में सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी संजय उपाध्याय संजय उपाध्याय संपत्तियों की जांच भी होगी। इस संबंध जांच टीम गठित की जायेगी। वहीं दूसरी ओर एसटीएफ ने शुक्रवार को साल्वर गैंग के एक और सदस्य को गिरफ्तार किया है। टीईटी पेपर लीककांड में संजय उपाध्याय की गिरफ्तारी के बाद जो 14 करोड़ की डील का मामला सामने आया है उसके बाद संपत्तियों की जांच कराये जाने की तैयारी है।

शुक्रवार को एसटीएफ अधिकारियों ने बातचीत में बताया कि संपत्तियों का ब्योरा जुटाया जायेगा। इसके साथ ही एसटीएफ ने जिस आरोपी को गिरफ्तार किया है उसका नाम देव प्रकाश पांडेय पुत्र बैंकुठ नाथ पांडेय है जो किनया पूरा स्टेनली रोड प्रयागराज का है। एसटीएफ ने बताया कि पकड़े गया आरोपी पेपर लीक प्रकरण के आरोपी रोशन सिंह पटेल का साथी है। पांच साल पहले दोनों एक दूसरे के संपर्क में आए थे।

इसके बाद पेपर आउट के इस गोरखधंधे में शामिल हो गए। देव प्रकाश पांडेय कन्नौज में सहायक लेखाधिकारी के पद पर तैनात था। देव प्रकाश पांडेय ने ही रोशन सिंह पटेल को व्हाट्सएप पर पेपर भेजा। इसके बाद रोशन सिंह पटेल ने अपने एजेंटों व साथियों के जरिए पेपर बेचा था। बता दें कि इस मामले में अभी तक 41 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दस एफआईआर दर्ज की गयी हैं।

आरोपी राय अनूप का गोरखपुर से गहरा नाता

पेपर लीक मामले में गिरफ्तार आरोपी प्रिटिंग प्रेस का मालिक राय अनूप गोरखपुर से भी गहरा नाता रहा है। राय अनूप प्रसाद के बाबा राय माहेश्वरी प्रसाद अंग्रेजी हुकूमत में अमीन हुआ करते थे। 1962 में उन्हें सरहरी रियासत का मालिकाना हक मिल गया था। राय अनूप प्रसाद के पिता राय परमेश्वर प्रसाद गोरखपुर फर्टिलाइजर के मैनेजर हुआ करते थे। 1990 में फर्टिलाइजर बंद होने के बाद वह दिल्ली शिफ्ट हो गए थे।

अनूप भी तभी से दिल्ली में ही रहने लगा और गांव मे कम आना जाना होता था। उसके पिता ने ही गोरखपुर के राप्ती नगर में एक फ्लैट खरीदा था। अनूप ने गांव के पास ही साईं और राम मार्का नाम से दो ईंट भट्ठे खोल रखे हैं। गोरखपुर आने पर वह पिता के खरीदे फ्लैट पर रुकता था। बंद हुई फर्टिलाइजर फैक्ट्री फिर से तैयार है और प्रधानमंत्री इसका जल्द उद्घाटन करेंगे।

परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में पूछताछ

वहीं दूसरी ओर एसटीएफ की टीम ने परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में तैनात दो कर्मचारियों से कड़ी से पूछताछ की है। इन कर्मचारियों के नंबर भी लिए गये है, साथ ही चेतावनी दी गयी है कि उनसे जब भी पूछताछ करनी होगी तो बुलाया जा सकता है।

विभागीय अफसर बता रहे संजय को निर्दोष

शिक्षा विभाग के अलग-अलग पदों पर तैनात पीईएस रैंक के अफसरों का कहना है कि एसटीएफ की गिरफ्तर में आये सचिव संजय उपाध्याय की छवि पहले से बेदाग रही है। हो सकता है कि टेंडर में चूक हुई लेकिन पेपर लीक कराने में संजय का हा​थ नहीं हो सकता है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात