बरेली: शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध, मां-बेटी को छोड़ आरोपी फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। माता-पिता की मौत के बाद ननिहाल में रह रही युवती से एक युवक ने झूठ बोलकर शादी कर ली। गर्भवती होने पर उसे बेघर कर दिया। मौके का फायदा उठाते हुए एक दूसरे व्यक्ति ने महिला से शादी करने और उसकी बेटी को अपनाने का झांसा दिया और उससे शारीरिक संबंध बनाए। …

बरेली, अमृत विचार। माता-पिता की मौत के बाद ननिहाल में रह रही युवती से एक युवक ने झूठ बोलकर शादी कर ली। गर्भवती होने पर उसे बेघर कर दिया। मौके का फायदा उठाते हुए एक दूसरे व्यक्ति ने महिला से शादी करने और उसकी बेटी को अपनाने का झांसा दिया और उससे शारीरिक संबंध बनाए। महिला ने व्यक्ति पर तीन बार उसका गर्भपात कराने व किसी अन्य महिला से शादी करने का आरोप लगाते हुए अधिकारियों से शिकायत की है।

भमोरा थाना क्षेत्र निवासी महिला अपनी चार साल की बेटी को लेकर शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची। उसने बताया कि पांच साल की उम्र में उसके माता-पिता की मौत हो गई थी, तभी से वह ननिहाल में रह रही थी। वहां एक युवक से उसकी शादी हो गई थी। बताया कि शादी के बाद युवक ने उसका एक बार गर्भपात करा दिया और दोबारा गर्भवती होने पर उसे बेघर कर दिया था। बेघर होने के बाद महिला ने एक बेटी को जन्म दिया, जिसे लेकर वह किसी तरह अपनी गुजर-बसर कर रही थी।

इसी दौरान उसकी मुलाकात अलीगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति से हुई, जिसने उससे शादी करने और उसकी बेटी को अपनाने का झांसा दिया। बेटी की अच्छी परवरिश की चिंता को देखते हुए महिला ने हामी भर दी। आरोप है कि काफी दिनों तक व्यक्ति शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा और तीन बार उसका गर्भपात भी कराया।

महिला का आरोप है कि शारीरिक संबंध बनाने के बाद व्यक्ति चार साल की बच्ची के साथ उसे छोड़कर किसी अन्य महिला से शादी करके फरार हो गया। महिला ने एसएसपी से बच्ची और खुद के लिए न्याय की मांग की है।

संबंधित समाचार