लखनऊ: मेजबान यूपी रेबल्स ने किया जीत के साथ आगाज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। मैन ऑफ द मैच रोहित तिवारी के दमदार प्रदर्शन के बलबूते यूपी रेबल्स ने अल्टीमेट कराटे लीग (यूकेएल) में धमाकेदार आगाज किया। पहले ही दिन शुक्रवार को टीम ने आसान मुकाबले में दिल्ली ब्रेवहार्ट को 166-136 अंकों के अंतर से हरा दिया। यूपी बैडमिंटन अकादमी में शुरू हुई लीग में गर्ल्स बाउट के आधार …

लखनऊ। मैन ऑफ द मैच रोहित तिवारी के दमदार प्रदर्शन के बलबूते यूपी रेबल्स ने अल्टीमेट कराटे लीग (यूकेएल) में धमाकेदार आगाज किया। पहले ही दिन शुक्रवार को टीम ने आसान मुकाबले में दिल्ली ब्रेवहार्ट को 166-136 अंकों के अंतर से हरा दिया।

यूपी बैडमिंटन अकादमी में शुरू हुई लीग में गर्ल्स बाउट के आधार पर टॉस दिल्ली ने जीता। टॉस जीतने के बाद टीम ने पहले डिफेंड का निर्णय लिया।  यूपी के रोहित ने पहली रेड में दिल्ली की टीम को जबरदस्त झटका दिया और तीनों खिलाड़ियों को मात दी। मध्यांतर तक रेबल्स की टीम ने 124-69 के विशाल अंतर से बढ़त बना ली थी।

पढ़ें-लखनऊ के कुछ इलाकों की हवा औसत से खराब, स्थिति चिंताजनक

दूसरे हाफ में दिल्ली के खिलाड़ियों ने वापसी की लेकिन यूपी के खिलाड़ियों के सामने ज्यादा देर नहीं टिक सके। यूपी टीम से रोहित ने गजब का प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा अंक बनाए। शनिवार को मुंबई निंजा बनाम बंगलूरू किंग्स और पंजाब फाइटर्स बनाम पुणे डिवाइन के बीच मैच खेले जाएंगे। इससे पहले प्रदेश के विधि एवं न्याय मंत्री बृजेश पाठक ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। मौके पर राजा कौशलेंद्र सिंह एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मीडिया सलाहकार मृत्युंजय कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर गायिका अकीरा ने अपने गानों से  खेलप्रेमियों को रोमांचित कर दिया।

विजेता टीम- सत्यपाल (कप्तान), अर्टस्टर्न ओहानयान (आर्मेनिया), रोहित तिवारी, रंजीत कुमार, राहुल कुमार, कासिफ अहमद, अंजलि भाटी, उपविजेता टीम-कुलदीप सिंह डागर (कप्तान), माइकल सोवा (पोलैंड), मनजीत सिंह, वेदवीर सिंह, लक्ष्य माथुर, मो. शाहबाज, योगिता यादव

संबंधित समाचार