बैतूल: सड़क पर जा रही बारात में घुसी बस, एक की मौत, पांच घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में सड़क पर जा रही बारात में एक यात्री बस के घुस जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। कोतवाली थाना प्रभारी रत्नाकर हिंगवे ने बताया कि घटना शुक्रवार रात लगभग नौ बजे जिला मुख्यालय …

बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में सड़क पर जा रही बारात में एक यात्री बस के घुस जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। कोतवाली थाना प्रभारी रत्नाकर हिंगवे ने बताया कि घटना शुक्रवार रात लगभग नौ बजे जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर खेड़ी सावली गढ़ गांव के पास हुई।

उन्होंने कहा कि भैंसदेही से बैतूल जा रही एक बस सड़क पर चल रहे बारातियों के बीच घुस गई। इस हादसे में 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। सूचना पर पुलिस दल मौके पर पहुंचा और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद बस चालक और कंडक्टर मौके से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।

यह भी पढ़े-

India-Russia 21st Annual Summit: शिखर बैठक में शामिल होंगे राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

संबंधित समाचार