भाजपा की जनविरोधी नीतियों को जनता में बताएं: रुश्दी मियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। समाजवादी पार्टी (सपा) की जिला कार्यसमिति की मासिक बैठक आज शनिवार को गुलाबबाड़ी स्थित पार्टी कार्यालय लोहिया भवन में हुई। इस दौरान सपाइयों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार को जमकर कोसा और 2022 के चुनाव में जीत का आह्वान किया। बैठक की अध्यक्षता सपा जिला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव ने की। उन्होंने कहा …

अयोध्या। समाजवादी पार्टी (सपा) की जिला कार्यसमिति की मासिक बैठक आज शनिवार को गुलाबबाड़ी स्थित पार्टी कार्यालय लोहिया भवन में हुई। इस दौरान सपाइयों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार को जमकर कोसा और 2022 के चुनाव में जीत का आह्वान किया। बैठक की अध्यक्षता सपा जिला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव ने की। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार में जनता की परेशानियां बढ़ गई हैं। भाजपा की नीतियों से चंद पूंजीपतियों की पूंजी बढ़ी है।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता बूथ स्तर पर अपनी तैयारी को और तेज कर दें। पूर्व मंत्री अब्बास अली जैदी रुश्दी मियां ने कहा कि आने वाला 2022 विधानसभा चुनाव बहुत अहम है इस चुनाव में जनता समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को आशा भरी निगाहों से देख रही है। कार्यकर्ताओं को भाजपा सरकार की जन विरोधी कार्यों को आम जनता में बताना होगा।

यह भी पढ़ें:-बरेली: मामा-भांजे को बंधक बनाकर डाली डकैती, जेवर लूटने के बाद जेब से कुछ नहीं मिला तो जमकर की धुनाई, पुलिस ने चोरी में दर्ज किया मुकदमा

कार्यकर्ता आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाएं। सपा जिला प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने बताया कि बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं को आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए हर स्तर पर तैयार रहने का आवाहन किया गया। जिला उपाध्यक्ष बाबूराम गौड, एजाज अहमद, राम सुंदर, ईश्वर लाल व रमेश यादव आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-कांग्रेस ने कोविड से जान गंवाने वालों के परिवारों के लिए मुआवजे की मांग की, चलाया सोशल मीडिया अभियान 

संबंधित समाचार