आईजीआरएस की शिकायतों का फौरी तौर पर किया जाए निस्तारण: डीएम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। लोगों की शिकायतों व समस्याओं को निस्तारित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले की सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। सिधौली तहसील में डीएम विशाल भारद्वाज व एसपी आरपी सिंह ने स्वयं पहुंच कर लोगों की समस्याएं सुनीं। यहां दोनों अफसरों की मौजूदगी में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया …

सीतापुर। लोगों की शिकायतों व समस्याओं को निस्तारित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले की सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। सिधौली तहसील में डीएम विशाल भारद्वाज व एसपी आरपी सिंह ने स्वयं पहुंच कर लोगों की समस्याएं सुनीं। यहां दोनों अफसरों की मौजूदगी में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। दोनों अधिकारियों ने आए हुए शिकायतकर्ताओं को एक-एक कर बुलाया और उनकी बात सुनी।

अफसरों ने कई समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया, वहीं कुछ शिकायतों को लेकर संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता पूर्ण तरीके से शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए। डीएम ने विभागाध्यक्षों और अधिकारियों को निर्देश दिये कि लाभार्थीपरक योजनाओं से संबंधित प्रकरणों का तेजी से निस्तारण किया जाये। जिससे पात्रों को समय से लाभान्वित किया जा सके। उन्होंने कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का फौरी तौर पर निस्तारण किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता द्वारा जो शिकायत की गई हैं, उसका निस्तारण संबंधित अधिकारी स्वयं मौके पर पहुंचकर करें। सभी अधिकारी अपने कार्य को पूरी तत्परता, गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयावधि में पूर्ण करें, जिससे शिकायतकर्ताओं को सम्पूर्ण समाधान दिवस में अनावश्यक रूप से न आना पड़े। शिकायतकर्ता की शिकायत का समाधान मौके पर ही हो जाना चाहिए। समाधान दिवस के दौरान पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों को सुनकर उनके प्रभावी निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये।

तहसील सिधौली में सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर कुल 153 शिकायतों में से 07 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। इसी तरह जिले की अन्य तहसीलों में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में तहसील महमूदाबाद में प्राप्त 69 प्रार्थना पत्रों में से 06, तहसील सदर में प्राप्त 81 प्रार्थना पत्रों में से 04, तहसील लहरपुर में प्राप्त 67 प्रार्थना पत्रों में से 08, तहसील मिश्रिख में प्राप्त 48 प्रार्थना पत्रों में से 05, तहसील महोली में प्राप्त 37 प्रार्थना पत्रों में से 02, तहसील बिसवां में प्राप्त 81 प्रार्थना-पत्रों में से 02 शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया गया। शेष शिकायतों को पृष्ठांकित कर एक सप्ताह के अन्दर संबंधित अधिकारी को निस्तारित करने के निर्देश दिये गये।

यह भी पढ़ें:-सीतापुर: बच्चों को स्कूल में लाने के लिए विद्यालय को बनाया आकर्षक, हो रही तारीफ

 

संबंधित समाचार