अयोध्या: रेस्टोरेंट में बवाल के बाद की फायरिंग, चार गिरफ्तार
अयोध्या। थाना कैंट क्षेत्र के कोटसराय स्थित कालिका हवेली रेस्टोरेंट में शुक्रवार रात खाना खाने आये फॉर्चूनर सवार युवकों ने हंगामा करते हुए फायरिंग शुरू कर दी। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने का समाचार नहीं है। पुलिस ने रौनाही टोल प्लाजा से चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही जान से …
अयोध्या। थाना कैंट क्षेत्र के कोटसराय स्थित कालिका हवेली रेस्टोरेंट में शुक्रवार रात खाना खाने आये फॉर्चूनर सवार युवकों ने हंगामा करते हुए फायरिंग शुरू कर दी। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने का समाचार नहीं है। पुलिस ने रौनाही टोल प्लाजा से चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही जान से मारने की नीयत से गोलीबारी करने के मामले में केस दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया। कार, रिवाल्वर और कारतूस जब्त किया है।
पुलिस के मुताबिक ये चारों आरोपी खाना-खाने के बाद बिल को लेकर बवाल करने लगे। पुलिसिया सूत्र बताते हैं कि मैं बड़ा की तू बड़ा में कार सवार आरोपियों ने रिवाल्वर निकालकर गोली चला दी। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ। आरोपी रिवाल्वर लहराते हुए भाग निकले। रेस्टोरेंट के मालिक विजय प्रताप सिंह की तरफ से थाना कैंट में तहरीर दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
पढ़ें: लखनऊ: विद्युत संशोधन विधेयक पेश होने की दशा में कार्य बहिष्कार की चेतावनी
शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी रौनाही टोल प्लाजा के पास से जा रहे हैं। पुलिस ने कार सवार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिनकी पहचान मनोज सिंह (50) निवासी कुमहिया थाना महराजगंज, रामकुवर सिंह (48) अमहित थाना केराकत जनपद जौनपुर, अनूप कुमार सिंह पुत्र सुरेश कुमार सिंह (40) सराय मुगल थाना रुदौली जनपद अयोध्या व परवेश तिवारी (35) निवासी झुम्मन पाण्डेय का पुरवा थाना कुमारगंज जनपद अयोध्या के रूप में हुई।
मनोज सिंह से एक अदद रिवाल्वर जिसके चैम्बर में 4 अदद खोखा कारतूस व दो अदद जिन्दा कारतूस बरामद हुए। साथ ही गाड़ी से तीन अदद जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। सभी पर केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया। सफेद रंग की गाड़ी नं. यूपी 32 केडब्लू 1010 को भी जब्त किया गया है।
