कानपुर: पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। थाना चमनगंज पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के आरोपी को दबोच लिया है। पुलिस पकड़े गए अभियुक्त से पूछताछ कर रही है।अभियुक्त की पहचान अमन वर्मा पुत्र अशोक वर्मा नि0 देवीदीन का हाता थाना रायपुरवा के रूप में हुई है। अमन के खिलाफ धारा 376 भादवि व धारा 3 / 4 पाक्सो एक्ट …

कानपुर। थाना चमनगंज पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के आरोपी को दबोच लिया है। पुलिस पकड़े गए अभियुक्त से पूछताछ कर रही है।अभियुक्त की पहचान अमन वर्मा पुत्र अशोक वर्मा नि0 देवीदीन का हाता थाना रायपुरवा के रूप में हुई है। अमन के खिलाफ धारा 376 भादवि व धारा 3 / 4 पाक्सो एक्ट दर्ज था। इसे पुलिस ने संगीत तिराहे के पास से गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार करने वाली टीम में बलराम मिश्रा प्रभारी निरीक्षक थाना चमनगंज,का. देशदीपक, का. खगेश शर्मा शामिल रहे।

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत पेड़ से लटका मिला शव

कानपुर। शनिवार सुबह महराजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जाना में रास्ते के किनारे पेड़ मे कुछ लोगों ने युवक का शव लटका देखा। जानकारी होने पर भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने काफी देर तक जांच-पड़ताल की। जिसके बाद पेड़ से शव को उतारा और पहने हुए कपड़ों की तलाशी ली।

यह भी पढ़ें:-लड़की के दोपहिया वाहन के लिए जारी कर दी SEX अक्षर वाली पंजीकरण संख्या, परिवहन विभाग को नोटिस जारी

जेब से निकले आधार कार्ड से मृतक की शिनाख्त अजय कुमार 23 पुत्र विश्वनाथ निवासी जाना के रूप में हुईं फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस प्रथमदृष्टया युवक द्वारा आत्महत्या करने की संभावना जता रही है थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

यह भी पढ़ें:-बरेली: मामा-भांजे को बंधक बनाकर डाली डकैती, जेवर लूटने के बाद जेब से कुछ नहीं मिला तो जमकर की धुनाई, पुलिस ने चोरी में दर्ज किया मुकदमा

 

संबंधित समाचार