विधानसभा चुनाव में पांच सीटें भी नहीं जीत पाएगी कांग्रेस: रीता बहुगुणा जोशी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। कांग्रेस पार्टी को अस्तित्व में आए 150 साल हो चुके है और उसने 70 साल देश पर राज किया है लेकिन महिलाओं को कभी आठ प्रतिशत से ज्यादा भागीदारी नहीं दी। अब जब प्रदेश में कांग्रेस की जमीन खिसक चुकी है और पार्टी को पांच सीटें जीतने के लाले है। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश …

लखनऊ। कांग्रेस पार्टी को अस्तित्व में आए 150 साल हो चुके है और उसने 70 साल देश पर राज किया है लेकिन महिलाओं को कभी आठ प्रतिशत से ज्यादा भागीदारी नहीं दी। अब जब प्रदेश में कांग्रेस की जमीन खिसक चुकी है और पार्टी को पांच सीटें जीतने के लाले है। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर शनिवार को सांसद डा. रीता बहुगुणा जोशी ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट दिए जाने की घोषणा को शगूफा बताया।

उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस को महिलाओं की चिंता थी तो उन्हें यह प्रयोग पंजाब व अन्य राज्य जहां कांग्रेस की सरकार है वहां करना चाहिए था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महासचिव को महिलाओं की नहीं उनके वोटों की ज्यादा चिंता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की तुलना में भाजपा के नेतृत्व में बनी केंद्र सरकार को देख लीजिए। भाजपा ने सरकार में 11 महिलाओं को मंत्री बनाया। पहली बार हमारी 17वीं लोकसभा में 78 महिलाएं जीत कर आईं हैं, उनमें से 41 महिलाएं भाजपा की तरफ से जीती हैं।

आज पूरे देश के विधायकों की समीक्षा कर लीजिए करीब-करीब 40 प्रतिशत महिलाएं सिर्फ भाजपा से जीत कर आईं हैं और उन्हें बड़े-बड़े अहम पदों पर बिठाया गया हैं। जो कभी सोचा भी नहीं जा सकता था महिलाओं को रक्षा मंत्रालय और वित्त मंत्रालय तक के प्रभार दिए गए और ऐसी महिलाओं को दिए गए जिनकी कोई राजनैतिक पृष्ठभूमि नहीं थी लेकिन उनकी समाज में अपनी एक पहचान और पकड़ थी।

सपा-बसपा के शासनकाल में लड़कियों से हुए अत्याचार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जो काम महिलाओं के लिए पांच वर्षों में किया है वह बहुत ही प्रभावशाली रहा है। हमने नारा दिया था महिला सम्मान, महिला सुरक्षा और महिला स्वावलंबन का। सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन का नारा देकर लेकर हमारे मुख्यमंत्री चले और इस क्षेत्र में प्रभावशाली कदम उठाए गए। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा के शासनकाल में जिस तरह से लड़कियों के साथ अत्याचार होता था, बालिकाओं का रेप होता था, उन्हें मार दिया जाता था और बड़े-बड़े मंत्री-विधायक-सांसद उसमें लिप्त पाए जाते थे और सरकार कोई कार्रवाई नहीं करती थी, बल्कि सरकार उनको बचाने का काम करती थी।

यह भी पढ़ें:-बरेली: साधारण स्टांप पर जमीन की बिक्री दर्शा कर जता रहे मालिकाना हक

संबंधित समाचार