मुरादाबाद : साइबर ठगों ने सिंचाई विभाग के एसडीओ को लगाया 40 हजार का चूना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। साइबर ठगों ने सिंचाई विभाग के एसडीओ को 40 हजार रुपए का चूना लगा दिया। उनके खाते से 4 बार में रकम निकाली गई। पीड़ित की तहरीर पर सिविल लाइंस पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आशियाना कॉलोनी में रहने वाले दिनेश सिंचाई विभाग में एसडीओ के पद पर कार्यरत हैं। …

मुरादाबाद, अमृत विचार। साइबर ठगों ने सिंचाई विभाग के एसडीओ को 40 हजार रुपए का चूना लगा दिया। उनके खाते से 4 बार में रकम निकाली गई। पीड़ित की तहरीर पर सिविल लाइंस पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

आशियाना कॉलोनी में रहने वाले दिनेश सिंचाई विभाग में एसडीओ के पद पर कार्यरत हैं। उनका सिविल लाइंस स्थित स्टेट बैंक में खाता है। उन्होंने बताया कि 28 तारीख को उनके मोबाइल पर 10 हजार रुपए निकालने का मैसेज आया। इसके बाद 29 और 30 नवंबर को भी उनके खाते से 10‌-10 हजार रुपए निकाले गए।

दिनेश कुमार का माथा ठनका जब पहली दिसंबर की सुबह करीब 6:30 बजे भी उनके मोबाइल पर खाते से दस हजार रुपए और निकाले जाने का मैसेज आया। तब उन्हें ठगी का अहसास हुआ और उन्होंने तत्काल बैंक जाकर अपना अकाउंट बंद करा दिया।

पीड़ित का कहना है कि इस दौरान न तो उन्होंने खाते से कोई लेन-देन किया और ना ही एटीएम का प्रयोग किया। इसके बाद वह सिविल लाइन थाने पहुंचे और अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ तहरीर दी। इंस्पेक्टर आरपी सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार