हल्द्वानी: “मनमानी की नुमाइश” अधिकारी कहने में कतरा रहे और आयोजक जमा करने नहीं आ रहे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। नगर निगम के अधिकारी कहने से कतरा रहे हैं, जिस वजह से प्रदर्शनी आयोजक शुल्क जमा करने नहीं आ रहे हैं। जी हां, 13 दिन से लगी बगैर अनुमति की नुमाइश के ठेकेदार द्वारा अब तक शुल्क जमा नहीं करना, इस बात को साबित करता है। अधिकारी नोटिस कार्रवाई और फीस की …

हल्द्वानी, अमृत विचार। नगर निगम के अधिकारी कहने से कतरा रहे हैं, जिस वजह से प्रदर्शनी आयोजक शुल्क जमा करने नहीं आ रहे हैं। जी हां, 13 दिन से लगी बगैर अनुमति की नुमाइश के ठेकेदार द्वारा अब तक शुल्क जमा नहीं करना, इस बात को साबित करता है। अधिकारी नोटिस कार्रवाई और फीस की गणना कर आयोजक को सूचित करने का दावा तो कर रहे हैं। लेकिन उस नोटिस के बाद भी राजस्व निगम के खजाने में नहीं पहुंचने पर उन्होंने क्या सख्त कदम उठाया, यह तक बताने से कतरा रहे हैं।

शहर में प्रदर्शनी आयोजित करने पर नगर निगम को शुल्क देना अनिवार्य होता है। निगम अधिकारी के अनुसार प्रदर्शनी आयोजन से पहले ही पूरा ब्यौरा देकर मूल्यांकन कराना होता है। उसके बाद निर्धारित शुल्क को जमा करने के बाद प्रदर्शनी लगाने की अनुमति दे दी जाती है। लेकिन मनमानी की नुमाइश में ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।

पहले तो निगम को आवेदन तक नहीं किया गया। जब यह मामला उठा तो आवेदन किया, लेकिन अनमुति से पहले ही नुमाइश को चालू कर दिया गया। 23 नवंबर को उद्घाटन कर दिया गया, उसके बाद से अब तक कोई शुल्क जमा नहीं किया गया है। नगर निगम ने 12 लाख रुपये जमा करने को कहा है, लेकिन फिलहाल निगम को मिलने वाले इस राजस्व को लेकर कोई भी अधिकारी सख्त कदम नहीं उठा पा रहे हैं।

आयोजक से कर जमा करने को लेकर पूर्व में नोटिस जारी किया जा चुका है। उन्हें 12 लाख रुपये शुल्क के तौर पर जमा करने हैं। जमा नहीं करने पर नुमाइश बंद कराने जैसी कार्रवाई की जा सकती है।
– गौरव भसीन, सहायक नगर आयुक्त

 

संबंधित समाचार