बरेली सिटी स्टेशन जीआरपी निरीक्षक प्रतियोगिता में प्रथम
बरेली, अमृत विचार। पुलिस अधीक्षक रेलवे की लखनऊ में 64 वीं अन्तरजोनल वैज्ञानिक अनुसंधान एवं पुलिस फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुरादाबाद अनुभाग के बरेली सिटी जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज यादव ने मेडिकोलीगल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मिला है। जबकि वह लिखित प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रहे। बता दें कि 2 से …
बरेली, अमृत विचार। पुलिस अधीक्षक रेलवे की लखनऊ में 64 वीं अन्तरजोनल वैज्ञानिक अनुसंधान एवं पुलिस फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुरादाबाद अनुभाग के बरेली सिटी जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज यादव ने मेडिकोलीगल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मिला है। जबकि वह लिखित प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रहे।
बता दें कि 2 से 4 दिसंबर तक 64 वीं अन्तरजोनल वैज्ञानिक अनुसंधान एवं पुलिस फोटोग्राफी प्रतियोगिता-2021 अनुभाग मुरादाबाद की पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता के दिशा-निर्देशन में हुई थी। जीआरपी अनुभाग मुरादाबाद से गठित टीम में थाना जीआरपी बरेली सिटी से प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार यादव ने प्रतिभाग किया था। जीआरपी के सभी अनुभागों से बुलाई गई टीमों में जीआरपी अनुभाग मुरादाबाद प्रथम स्थान पर रहा।
बरेली सिटी के निरीक्षक मनोज कुमार यादव मेडिकोलीगल में प्रथम स्थान व लिखित परीक्षा में द्वितीय स्थान पर रहे। इसके अलावा सब इंस्पेक्स्टर देवेंद्र उपाध्याय जीआरपी थाना मुरादाबाद, नरेन्द्र पाल जीआरपी लाइन मुरादाबाद और हेड कांस्टेबल संजय सिंह जीआरपी लाइन मुरादाबाद ने भी अपने-अपने विषयों में प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त किया। संजीव सिन्हा पुलिस उपाधीक्षक रेलवे लखनऊ और अरुण कुमार शर्मा उपनिदेशक विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ द्वारा सभी को पुरस्कृत किया गया।
