24 दिसंबर को हल्द्वानी में जनसभा को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, तैयारियां हुईं तेज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों को लेकर राजनीतिक दलों ने गतिविधियां तेज हो गई हैं। देहरादून के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब 24 दिसंबर को हल्द्वानी में जनसभा को संबोधित करेंगे। खटीमा में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम की पुष्टि की। रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर …

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों को लेकर राजनीतिक दलों ने गतिविधियां तेज हो गई हैं। देहरादून के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब 24 दिसंबर को हल्द्वानी में जनसभा को संबोधित करेंगे। खटीमा में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम की पुष्टि की।

रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा में महिला स्वयं सहायता समूहों के ऋण वितरण कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने खटीमा वासियों से 24 दिसंबर को हल्द्वानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में आने का निमंत्रण दिया।
प्रधानमंत्री की जनसभा को लेकर रविवार को डीएम धीराज गर्ब्याल, एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने भी गौलापार में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का जायजा लिया। ऐसे में तय माना जा रहा है कि हल्द्वानी में ही प्रधानमंत्री की जनसभा होगी।

संबंधित समाचार