अरशद वारसी ने बॉलीवुड में पूरी किए 25 साल
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरूआत 1996 में आई फिल्म तेरे मेरे सपने से की थी। अरशद को फिल्म इंडस्ट्री में आए हुए 25 साल पूरे हो गए हैं। एक्टर ने कहा है कि उन्हें अभी तक विश्वास नहीं होता है कि वह इतने सालों तक फिल्म इंडस्ट्री में टिक …
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरूआत 1996 में आई फिल्म तेरे मेरे सपने से की थी। अरशद को फिल्म इंडस्ट्री में आए हुए 25 साल पूरे हो गए हैं। एक्टर ने कहा है कि उन्हें अभी तक विश्वास नहीं होता है कि वह इतने सालों तक फिल्म इंडस्ट्री में टिक पाएंगे। मैं हैरान और खुश हूं कि मैंने 25 साल पूरे कर लिए हैं।
अरशद वारसी ने आगे कहा कि मुझे लगता नहीं था कि मैं 25 साल तक फिल्म इंडस्ट्री में टिक पाउंगा। मैं अपना डेब्यू करते वक्त डर गया था क्योंकि मैंने पहले कभी अभिनय नहीं किया था। मैं फिल्म करने से बहुत डरता था। मैं असफल होने से डरता था। मैं उन सभी लोगों के लिए आभारी हूं, जिन्होंने मुझ पर विश्वास किया, और मुझ पर और दर्शकों पर विश्वास करना जारी रखा। मुझे लगता है कि मेरे आगे एक और लंबा सफर होने जा रहा है।
किंग खान ने एक बार फिर किया जिम का रुख
बॉलीवुड के किंग खान यानि शाहरुख खान ने एक बार फिर अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग शुरू करने की तैयारी कर ली है और उन्होंने फिर से जिम जाना शुरू कर दिया है। शाहरुख ने लंबे ब्रेक के बाद फिल्म ‘पठान’ और साउथ के डायरेक्टर एटली की एक फिल्म साइन करने के बाद इन पर काम शुरू कर दिया था। हालांकि बेटे आर्यन खान के ड्रग्स केस में फंसने के बाद शाहरुख ने दोनों फिल्मों की शूटिंग रोक दी थी।
पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- किंग खान ने एक बार फिर किया जिम का रुख
