Omicron in Delhi: केजरीवाल बोले- पैनिक न हों, सभी जरूरी चीज़ें कराई जाएंगी उपलब्ध

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ का एक मामला राष्ट्रीय राजधानी में सामने आने के बाद लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन उन्हें बीमारी से बचने के लिए सामाजिक दूरी और मास्क लगाने के नियम का पालन करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने …

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ का एक मामला राष्ट्रीय राजधानी में सामने आने के बाद लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन उन्हें बीमारी से बचने के लिए सामाजिक दूरी और मास्क लगाने के नियम का पालन करना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने एक प्रेस वार्ता में बताया कि वह कोविड-19 के नए स्वरूप के सामने आने के बाद से हालात पर करीब से निगाह रख रहे हैं और अस्पतालों में बिस्तर, दवाइयों जैसे जरूरी चीज़ों की पर्याप्त व्यवस्था उपलब्ध रहेगी। उन्होंने कहा, “ ओमीक्रोन देश में प्रवेश कर गया है और इसके मामले दिल्ली समेत कई हिस्सों में मिले हैं। मैं लोगों से अपील करता हूं कि घबराएं नहीं और एक-दूसरे से दूरी बनाएं तथा मास्क लगाएं।”

दिल्ली में वायरस के ‘ओमीक्रोन’ स्वरूप के पहले मामले की रविवार को पुष्टि हुई थी। तंजानिया से आया 37 वर्षीय व्यक्ति वायरस के इस स्वरूप से संक्रमित पाया गया है। हालांकि, उसका पूर्ण टीकाकरण हो चुका है। केजरीवाल ने केंद्र सरकार से मांग की थी कि देश में ‘ओमीक्रोन’ स्वरूप के मामलों को फैलने से रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक लगाई जाए।

दिल्ली पहुंच रहे और कोविड से संक्रमित पाए जा रहे सभी यात्रियों को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है, जहां उन्हें पृथक रखने के लिए एक अलग वॉर्ड है।

इसे भी पढ़ें…

न्यायालय ने निर्माण गतिविधियों की बहाली संबंधी याचिका पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार

संबंधित समाचार