हरदोई: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है धान क्रय केंद्र, चरागाह बना अस्पताल परिसर
हरदोई। भले ही स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन से लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार बड़े-बड़े दावे कर रही हो लेकिन असलियत में स्वास्थ्य सेवाओं का बदहाल चेहरा सत्तासीन नेताओं तथा प्रशासनिक अमले को दिखाई नहीं पड़ रहा है। हालत यह है कि स्वास्थ्य महकमे में केवल “करारे” के सामने सब कुछ …
हरदोई। भले ही स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन से लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार बड़े-बड़े दावे कर रही हो लेकिन असलियत में स्वास्थ्य सेवाओं का बदहाल चेहरा सत्तासीन नेताओं तथा प्रशासनिक अमले को दिखाई नहीं पड़ रहा है। हालत यह है कि स्वास्थ्य महकमे में केवल “करारे” के सामने सब कुछ ऑल वेल, ऑल इज वेल है कारण यह है कि सेहत महकमा और जिला प्रशासन आइना देखना ही नहीं चाहता है सत्य उसे बेहद कड़वा लगने लगा है।
आइए हम बात करते हैं जिले की सीमावर्ती एक सीएससी की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरखनी की जो जनपद फर्रुखाबाद और शाहजहांपुर की सीमा पर स्थित है इस स्वास्थ्य विभाग की मजबूत कड़ी सीएचसी से हजारों लोगों को सेहत लाभ की दरकार रहती है लेकिन यह सीएचसी बरसों से खुला ही नहीं है यही नहीं इस सीएचसी में धान क्रय केंद्र स्थापित कर दिया गया है।
यहां मरीज झोलाछाप डॉक्टरों की शरण में जाने के लिए विवश है या फिर वह पाली स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर अपना इलाज करवाएं या फिर जिले की ओर कुच करें हालांकि सीमावर्ती सीएचसी होने के कारण यहां के लोग शाहजहांपुर और फर्रुखाबाद भी इलाज कराने के लिए जाते रहते हैं ग्रामीण बताते हैं कि यहां कभी कोई डॉक्टर रुकता ही नहीं है यहां तैनात सभी डॉक्टर और कर्मचारी नदारत ही रहते हैं।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य द्वार (चैनल) में ताला ही लटकता रहता है ग्रामीण अपने मरीज को लेकर आते हैं और मायूस होकर लौट जाते हैं। हालत यह है कि अब इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में धान क्रय केंद्र स्थापित किया गया है और भवन में धान के बोरे भरे हुए हैं सवाल यह उठता है कि सेहत विभाग का मुखिया क्या “करारे” के चक्कर में स्वास्थ्य भवन को धान क्रय केंद्र में बदल सकता है ?
आखिर यह किसके आदेश से सामुदायिक स्वास्थ्य भवन में धान क्रय केंद्र संचालित हो रहा है? यह एक विचारणीय बिंदु है फिलहाल भरखनी क्षेत्र के आसपास के दर्जनों गांव वासी इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मायूस ही दिखाई पड रहे हैं भले ही इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में धान क्रय केंद्र संचालित हो रहा हो लेकिन सेहत महकमे और जिला प्रशासन तथा प्रदेश सरकार के आला हुक्मरानों की नजरों में सब कुछ ऑल इज वेल है और सभी को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं।
स्वास्थ्य केंद्र के बाहर खड़ी बड़ी-बड़ी घास इसे चरागाह का रूप भी दे रही है। यहां के कर्मचारी कहां हैं किसी भी को पता नहीं है हां वेतन सबका निकल रहा है और सरकारी खजाने को चूना लगाया जा रहा है लोग बताते हैं कि यहां बरसों से यही हाल है। भले ही पेपरों पर यहां मरीज भर्ती होते हो पर असलियत में यहां की तस्वीरें सेहत महकमे की कलई खोल रही हैं। सेहत विभाग के मुखिया का आलम यह है कि उनका सीयूजी नंबर उनके अधीनस्थ ही उठाते हैं सेहत महकमे में करारे की धार ने सभी गुनाहों पर पर्दा डाल रखा है।
यही वजह है कि क्षेत्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सेवाओं से मरहूम है ग्रामीणों का कहना है कि खबर छापने से भी कुछ होने वाला नहीं है क्योंकि इसकी जांच भी सेहत विभाग से जुड़े अधिकारी करेंगे और वहां फिर “करारे” के तेज धार के आगे उनकी कलम ऑल इज वेल के अलावा और कोई भी शब्द लिखने के लिए नहीं चलेगी।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की सारी सुविधाएं स्थानीय स्तर पर मुहैया होने लगे तो उन्हें 60 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय तथा अन्य पड़ोसी जनपदों के चिकित्सकों की परिक्रमा नहीं करनी पड़ेगी। देखना यह है कि स्वास्थ्य विभाग कि इस घोर अनियमितता पर क्या कार्रवाई होती है या फिर इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में धान क्रय केंद्र का ही उपचार होता रहेगा यह समय हकीकत में है।
सीएमओ ने की सीएचसी पर क्रय केंद्र चलने की पुष्टि
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर धान क्रय केंद्र खोले जाने के संबंध में जब कार्यवाहक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर देश दीपक पाल से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि भरखनी सीएचसी पर धान क्रय केंद्र चलता पाया गया है लेकिन उन्हें यह नहीं पता है कि यह किसके आदेश से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है उन्होंने बताया कि वह स्वयं जाकर धान क्रय केंद्र को देख भी आए हैं अब आगे कार्रवाई की जाएगी उन्हें अभी जानकारी नहीं है ज्यादा डिटेल भी नहीं पता है वह अभी नए आए हैं उन्होंने इस संबंध में शीघ्र ही कार्रवाई की बात कही है।
यह भी पढ़ें:-हरदोई: पुलिस ने किया हत्या का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
