सीतापुर: आशिक मिजाज युवक ने सरेराह युवती से की छेड़खानी, जानें फिर क्या हुआ?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। अपनी मां का इलाज करा कर सोमवार की तड़के घर जा रही एक युवती पर फब्तियां कसने के बाद आशिक मिजाज एक युवक ने उससे छेड़खानी की। आरोप है कि युवक ने युवती से छेड़खानी करते हुए जबरन बाइक पर भी बिठाने की कोशिश की। उसके विरोध करने पर लोगों ने बचाया। जिसके बाद …

सीतापुर। अपनी मां का इलाज करा कर सोमवार की तड़के घर जा रही एक युवती पर फब्तियां कसने के बाद आशिक मिजाज एक युवक ने उससे छेड़खानी की। आरोप है कि युवक ने युवती से छेड़खानी करते हुए जबरन बाइक पर भी बिठाने की कोशिश की। उसके विरोध करने पर लोगों ने बचाया। जिसके बाद युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

पुलिस ने इस मामले में संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जेल भेजा जा है। कोतवाली देहात इलाके के कचनार चौकी क्षेत्र की निवासी एक युवती अपनी मां की दवा लेने सोमवार को जिला अस्पताल आयी थी। यहां से सुबह तड़के वह वापस अपने घर जा रही थी।

इसी बीच शहर कोतवाली इलाके के शास्त्री नगर इलाके का युवक बहोरी लाल पीछा कर उस युवती पर फब्तियां कसने लगा। काफी देर बर्दाश्त करने के बाद युवती ने कैंची पुल के समीप जब उसका विरोध किया तो युवक उसे जबरन बाइक पर बिठाने की कोशिश करने लगा। इस पर युवती ने शोर मचाते हुए विरोध किया। युवती के शोर मचाने पर लोग एकत्रित्र हो गए। लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।

खबर पाकर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। घटना को लेकर इंस्पेक्टर टीपी सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। उनका कहना है कि आरोपी को पकड़ लिया गया है। उसको जेल भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़ें:-सपा सरकार में होता था दलितों पर अत्याचार: सीएम योगी

संबंधित समाचार