रायबरेलीः तिरंगा यात्रा निकालकर मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव
रायबरेली। जिले के लालगंज खंड के अंतर्गत विशुन खेड़ा में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान तिरंगा यात्रा निकाली गई। साथ ही महापुरुषों की झांकी निकली। प्रांत उपाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद श्री राम गोपाल ने अमृत महोत्सव पर आजादी की विजय गाथा पर प्रकाश डाला। वहीं भारत माता पूजन एवं …
रायबरेली। जिले के लालगंज खंड के अंतर्गत विशुन खेड़ा में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान तिरंगा यात्रा निकाली गई। साथ ही महापुरुषों की झांकी निकली। प्रांत उपाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद श्री राम गोपाल ने अमृत महोत्सव पर आजादी की विजय गाथा पर प्रकाश डाला।
वहीं भारत माता पूजन एवं सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति की गई जिसका प्रस्तुतीकरण बेहतरीन रहा। महापुरुषों की झांकियां निकाली गई जिसे देख लोग मंत्रमुग्ध हो गए। तिरंगा यात्रा एवं वंदे मातरम गायन का कार्यक्रम हुआ कार्यक्रम में संयोजक निर्भय सिंह, सहसंयोजक सुयश, लालगंज खंड के सह संघचालक लक्ष्मी शंकर, खंड एवं नगर प्रचारक जयप्रकाश, कपिल देव, विपिन, लायक सिंह, बृजेंद्र, बृजदेव एवं समस्त स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
अमृत महोत्सव में अखंड भारत का सपना सच करने की भरी गई हुंकार
सोमवार को जनता इंटर कॉलेज गूढ़ा में अमृत महोत्सव का कार्यक्रम मनाया गया, जहां विद्यालय के छात्र-छात्राओं की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। विद्यालय की छात्राओं की ओर से अखंड भारत का नक्शा बनाया गया। इस अखंड भारत के नक्शे में पाकिस्तान, भूटान, बांग्लादेश और तिब्बत, अफगानिस्तान नक्शे में दर्शाया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिव कुमार त्रिवेदी कैरियर प्लस इंटर कॉलेज के प्रबंधक प्रदीप त्रिवेदी ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं की ओर से बनाए गए अखंड भारत के नक्शे की सराहना करते हुए कहा कि भारत देश आजादी के 75 वर्ष मना रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें:-रायबरेली: अमृत महोत्सव में अखंड भारत का सपना सच करने की भरी गई हुंकार
