हल्द्वानी: चार सफाई कर्मचारियों की नहीं हुई बहाली, मेयर के घर पहुंचे कर्मचारी नेता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। बर्खास्त हुए सफाई कर्मचारियों का मामला खत्म नहीं हो रहा है। शनिवार को दो महिला सफाई कर्मियों का समझौता हो चुका है, लेकिन चार कर्मचारी अब भी नौकरी से बाहर चल रहे हैं। इनकी बहाली के लिए सफाई कर्मचारी नेता मेयर डॉ. जोगेंद्र सिंह रौतेला से उनके घर पर मिले। मेयर के …

हल्द्वानी, अमृत विचार। बर्खास्त हुए सफाई कर्मचारियों का मामला खत्म नहीं हो रहा है। शनिवार को दो महिला सफाई कर्मियों का समझौता हो चुका है, लेकिन चार कर्मचारी अब भी नौकरी से बाहर चल रहे हैं। इनकी बहाली के लिए सफाई कर्मचारी नेता मेयर डॉ. जोगेंद्र सिंह रौतेला से उनके घर पर मिले।

मेयर के प्रयास से लेकर संगठन के आंदोलन तक तमाम कोशिशों के बावजूद समझौता हो पाना मुश्किल हो रहा है। शनिवार को दो महिला कर्मचारियों की उत्तरांचल स्वच्छकार सफाई कर्मचारी संघ से जुड़े सफाई नायक राजेंद्र कुमार से माफी मांगने के बाद समझौता कर लिया गया था, लेकिन बर्खास्त हुए चार अन्य सफाई कर्मचारियों को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया गया।

इस मामले में देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी कर्मचारी संघ से जुड़े नेता मेयर के घर पहुंचे। उन्होंने चार कर्मचारियों की बहाली की मांग रखी। संघ के प्रदेश संगठन मंत्री अमित कुमार ने कहा कि बाकी चार कर्मचारियों व संगठन को समझौते की कोई जानकारी नहीं दी गई। अन्य को भी माफी देते हुए नौकरी पर रखना चाहिए।

संबंधित समाचार