मेरठ में कल की रैली से होगा सपा-रालोद गठबंधन के चुनाव प्रचार का आगाज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। सपा और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के बीच चुनावी गठबंधन पर दोनों दलों के नेतृत्व की मुहर लगने के बाद मंगलवार को मेरठ में होने वाली सपा रालोद संयुक्त रैली से गठबंधन के चुनाव प्रचार की औपचारिक शुरूआत हो जायेगी। उल्लेखनीय है कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी मंगलवार को दोपहर …

लखनऊ। सपा और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के बीच चुनावी गठबंधन पर दोनों दलों के नेतृत्व की मुहर लगने के बाद मंगलवार को मेरठ में होने वाली सपा रालोद संयुक्त रैली से गठबंधन के चुनाव प्रचार की औपचारिक शुरूआत हो जायेगी। उल्लेखनीय है कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी मंगलवार को दोपहर 12 बजे मेरठ में गठबंधन के बैनर तले पहली संयुक्त रैली को संबोधित करेंगे।

दोनों दलों की ओर से इसे गठबंधन के साझा चुनाव अभियान के आगाज के तौर पर देखा जा रहा है। सपा और रालोद ने उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मजबूत किले में सेंधमारी के प्रयोग को सफल बनाने को गठबंधन की मूल वजह बताया है। यह बात दीगर है कि रालोद और सपा के बीच पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कुछ सीटों पर बंटवारे का पेंच अभी भी फंसा है। किंतु सपा रालोद गठबंधन की सच्चाई को मतदाताओं तक पहुंचाने के लिये मेरठ में साझा रैली आयोजित की गयी है।

इस बीच रालोद प्रमुख जयंत ने भी सोमवार को दिल्ली में दिये अपने एक बयान में सपा के साथ चुनावी गठबंधन पर पक्की मुहर लगने का स्पष्ट संदेश दिया है। जयंत ने कहा कि सपा-रालोद के गठबंधन की औपचारिक घोषणा पिछले दिनों लखनऊ में अखिलेश से मुलाकात के साथ ही हो गयी थी। उन्होंने भाजपा के साथ भी गठबंधन को लेकर रालोद की बातचीत जारी रहने की अटकलों को सिरे से खारिज करते हुये कहा, “अखिलेश से दोस्ती पक्की है।

पढ़ें: सीतापुर: सपा को झटका, फिर भाजपा के हुए रामबख्श

जयंत ने कहा, “हमारी गाड़ी में यूटर्न का गियर ही नहीं है। अखिलेश से दोस्ती पक्की है। यूटर्न लेने का कोई सवाल ही नहीं उठता है। इधर, मेरठ में सपा रालोद गठबंधन की पहली रैली में भारी भीड़ जुटाने के लिये दोनों दलों के नेता शिद्दत से जुटे हैं। सपा के एक नेता ने बताया कि रैली की तैयारियां पूरी हो गयी हैं।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता