लखनऊ: एकेटीयू में दीक्षांत समारोह की तैयारियां पूरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) का 19वां दीक्षांत समारोह 16 दिसम्बर को आयोजित किया जायेगा। इस मौके पर पहली बार परास्नातक के मेधावियों को भी मेडल दिए जाएंगे। इसके लिए सूची भी जारी कर दी गयी है। पहली बार मेडल पाने वालों में लखनऊ, वाराणासी, मेरठ और गाजियाबाद के कॉलेजों के के …

लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) का 19वां दीक्षांत समारोह 16 दिसम्बर को आयोजित किया जायेगा। इस मौके पर पहली बार परास्नातक के मेधावियों को भी मेडल दिए जाएंगे। इसके लिए सूची भी जारी कर दी गयी है। पहली बार मेडल पाने वालों में लखनऊ, वाराणासी, मेरठ और गाजियाबाद के कॉलेजों के के मेधावी शामिल हैं।

विश्वविद्यालय के प्रवक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि एमटेक में अजय कुमार गर्ग कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग की आकृति गर्ग को प्रथम स्थान, सरस्वती हायर एजुकेशन एंड टेक्निकल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग वाराणसी शुभम सहाय व मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की मानसी गुप्ता समान अंकों पर दूसरा स्थान और लखनऊ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी लखनऊ के आकाश श्रीवास्तव को तीसरा स्थान मिला है।

पढ़ें: बाराबंकी: नकाबपोश बदमाशों ने युवक पर चलाई गोली, इलाके में दहशत

इन्हें पहली बार गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉज मेडल से नवाजा जाएगा। इसी तरह, एम फार्मा में राजकुमार गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी गाजियाबाद की कामिनी को प्रथम, केआईईटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के वरदान गुप्ता को दूसरा और इसी संस्थान की सोनिया गोस्वामी को तीसरा स्थान मिला है। इन्हें क्रमश गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉज मेडल दिया जाएगा।

ये हैं तैयारियां…

  • 16 दिसम्बर को सुबह 11 बजे से होगा कार्यक्रम
  • स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में भी मेडल प्रदान किये जाएंगे
  • मेडल सूची विश्वविद्यालय की ओर से जारी हो चुकी है
  • 8 स्वर्ण, 4 रजत, 4 कांस्य पदक प्रदान किए जाएंगे
  • एक कुलाधिपति स्वर्ण पदक
  • एक कमल रानी मेमोरियल अवार्ड (पदक)
  • 16 स्वर्ण, 16 रजत एवं 16 कांस्य पदक प्रदान किये जायेंगे
  • घटक व शैक्षिक स्वायत्तशासी संस्थानों में 6 स्वर्ण, 6 रजत, 6 कांस्य पदक प्रदान किए जाएंगे

संबंधित समाचार