कानपुर: र्स्माट कार्ड चिप के कर्मचारी WhatsApp पर कर रहे फोटो स्क्रूटनी, आम आदमी हो रहे परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। आरटीओ कार्यालय में तैनात र्स्माट कार्ड चिप के कर्मचारियों ने ऐसा तगडा सिस्टम बना लिया है कि उनको पकड़ पाना बहुत ही मुश्किल है, लेकिन अगर इनकी सीडीआर निकलवाई जाए तो कई ऐसे ऐजेंटो के नाम और नम्बर मिलेंगे जो आवेदक को न ले जाकर सीधे व्हाट्सअप पर ही उनकी स्कूटनी और फोटो करवा …

कानपुर। आरटीओ कार्यालय में तैनात र्स्माट कार्ड चिप के कर्मचारियों ने ऐसा तगडा सिस्टम बना लिया है कि उनको पकड़ पाना बहुत ही मुश्किल है, लेकिन अगर इनकी सीडीआर निकलवाई जाए तो कई ऐसे ऐजेंटो के नाम और नम्बर मिलेंगे जो आवेदक को न ले जाकर सीधे व्हाट्सअप पर ही उनकी स्कूटनी और फोटो करवा दे रहे है। अब ऐसे में आम आदमी को काम कराने में बहुत ही दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

बता दे कि र्स्माट कार्ड चिप के सुपरवाइजर संदीप यादव के संरक्षण में बड़ी ही तेजी से भ्रष्टाचार और गोपनीय तरीके से आवेदको की स्क्रूटनी की जा रही है। इस काम में उनके साथ स्वपनिल तिवारी, सुब्रांषु व रामशिरोमणी है जो आवेदको का फार्म लेकर सीधे तौर पर पैसा लेकर उनकी स्कूटनी और फोटो कर दे रहे है। यही नही इससे पहले भी फोटो खींचने और स्क्रूटनी के मामले का वीडियो भी पूर्व में वायरल हुआ था, लेकिन अधिकारियों द्वारा हिदायत देकर उन्हें छोड़ दिया गया बावजूद इसके अब उनके हौसले बुलंद है।

जबकि आरटीओ कार्यालय में आने वाले आवेदको को यह सभी चक्कर कटवाते है जिससे उनको काफी परेशानी का समाना करना पडता है। अगर बात की जाए ऐजेंटो की तो शाम को इन स्मार्ट चिप के कर्मचारियों को चाय की दुकानो पर देखा जा सकता है। व्हाट्अप के जरिये ऐजेंटो का काम बड़ी ही आसानी से और चतुराई से किया जा रहा है जबकि इन पर कोई भी नजर नहीं डाल रहा है। अब ऐसे में अगर इनके कम्प्यूटर की की बोर्ड चेक की जाए तो नोट से लेकर सिक्के तक उनमें मिलेंगे।

यह भी पढ़ें:-बरेली: जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए लखनऊ भेजा गया एनआरआई युवक का सैंपल

संबंधित समाचार