पूर्व राज्य मंत्री और पूर्व आईपीएस समेत कई दलों के नेता भाजपा में शामिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। प्रदेश में दर्जा प्राप्त पूर्व राज्य मंत्री किरण आरसी जाटव, सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी मनोज झा और कवि सौरभ सुमन सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने सोमवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। प्रदेश भाजपा की सदस्यता समिति के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी की उपस्थिति में ये नेता भाजपा में शामिल हुए। लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने …

लखनऊ। प्रदेश में दर्जा प्राप्त पूर्व राज्य मंत्री किरण आरसी जाटव, सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी मनोज झा और कवि सौरभ सुमन सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने सोमवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। प्रदेश भाजपा की सदस्यता समिति के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी की उपस्थिति में ये नेता भाजपा में शामिल हुए। लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि बड़े पैमाने पर लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।

पूर्व अधिकारियों सहित समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिष्ठित लोगों के पार्टी में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं में बसपा के पूर्व प्रत्याशी अभिराम दारा सिंह, कांग्रेस के रामदास बहेलिया, सिधौली से सपा के ब्लॉक प्रमुख राम बक्श रावत, आगरा से महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव शबाना खंडेलवाल, कांग्रेस के राजेश सिंह और प्रसपा की मनीषा सिंह सहित अन्य लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

कारसेवकों पर गोली चलवाने का श्रेय क्यों नहीं लेते अखिलेश : स्वतंत्र देव

अयोध्या में विवादित ढांचे की बरसी पर सोमवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सवालिया लहजे में कहा कि योगी सरकार की हर उपलब्धि को अपने कार्यकाल का बताने वाले अखिलेश यादव अयोध्या में कारसेवकों पर गोली चलवाने का श्रेय लेना चाहेंगे। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि हर बात का श्रेय लेने वाले अखिलेश, क्या आप अयोध्या में कारसेवकों पर गोली चलवाने का श्रेय नहीं लेंगे।

यह भी पढ़ें:-Black money के खिलाफ जारी है जंग, आयकर विभाग ने एक व्यक्ति के पास 30 करोड़ रुपये के काले धन का पता लगाया

संबंधित समाचार