बरेली: अनफिट घोषित किये बिना कर दी ट्रैक्टरों की नीलामी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जलकल विभाग कबाड़ की बिक्री में गड़बडी के बाद एक के बाद एक चौकाने वाले मामले सामने आ रहे है। लोहे के कबाड़ के साथ ही दो ट्रैक्टर भी नीलाम किए गए हैं। इन ट्रैक्टर को परिवहन विभाग से अनफिट घोषित भी नहीं कराया गया। मामले की शिकायत कार्यकारिणी समिति के सदस्यों …

बरेली, अमृत विचार। जलकल विभाग कबाड़ की बिक्री में गड़बडी के बाद एक के बाद एक चौकाने वाले मामले सामने आ रहे है। लोहे के कबाड़ के साथ ही दो ट्रैक्टर भी नीलाम किए गए हैं। इन ट्रैक्टर को परिवहन विभाग से अनफिट घोषित भी नहीं कराया गया। मामले की शिकायत कार्यकारिणी समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री तक भेजी है।

जलकल विभाग में कबाड़ नीलाम करने के लिए कुछ समय पहले ई-टेंडर के माध्यम से निविदाएं निकाली गईं थीं। इसके लिए अधिकारियों ने दिल्ली की एक टीम ने सामान का मूल्यांकन कराया। उसके आधार पर कबाड़ का मूल्य करीब 25 लाख रुपये आंका गया। इसके बाद दो निविदाओं पर ही सारा सामान मात्र 32 लाख रुपये में नीलाम कर दिया गया। कार्यकारिणी समिति के सदस्यों ने इसका विरोध किया।

उप सभापति संजय राय, पार्षद कपिल कांत सक्सेना, राजकुमार गुप्ता, शमीम अहमद आदि ने आरोप लगाया कि 25 हजार रुपये से ऊपर की धनराशि के लिए नगर निगम कार्यकारिणी या बोर्ड की अनुमति लेना जरूरी है। उनका कहना है कि उन्होंने करीब एक करोड़ रुपये का कबाड़ 32 लाख में नीलाम करने का आरोप लगाया। कहा, मात्र दो निविदाओं पर ही कबाड़ नीलाम कर दिया गया, जबकि तीन निविदाएं जरूरी होती है।

इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि कबाड़ में दो ट्रैक्टर भी नीलाम कर दिए गए, जबकि उन्हें परिवहन विभाग से अनफिट नहीं घोषित कराया गया। इस सम्बंध में जलकल विभाग के जीएम राजेश कुमार यादव का कहना है कि जलकल विभाग के स्टोर में रखे कबाड़ के सामान को नगर आयुक्त के निर्देश पर बेचा गया है। स्टोर में अन्य कबाड़ के साथ ही दो ट्रैक्टर भी थे।

संबंधित समाचार