रायबरेली: दिन दहाड़े चोरों ने पार किए लाखों के जेवर, जांच शुरु

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। दारोगा के घर हुई चोरी के बाद जहां चर्चा अभी थमी नहीं थी वहीं एक और चोरी की वारदात सामने आ गई। दिन दहाड़े घर में घुसकर चोरों ने लाखों के जेवरात पार करके चुनौती दी है। मामले में पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी और कार्यवाही की मांग की है। बताते चलें …

रायबरेली। दारोगा के घर हुई चोरी के बाद जहां चर्चा अभी थमी नहीं थी वहीं एक और चोरी की वारदात सामने आ गई। दिन दहाड़े घर में घुसकर चोरों ने लाखों के जेवरात पार करके चुनौती दी है। मामले में पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी और कार्यवाही की मांग की है।

बताते चलें कि 4/5 रात्रि लखनऊ में तैनात दारोगा के जमुरावां गांव स्थित घर पर चोरों ने दीवाल फांद कर लाखों का माल पार कर दिया तो वहीं सोमवार को पूरे चौधरी मजरे सिकन्दरपुर गांव निवासी गंगाराम यादव उर्फ भइलू पुत्र देवता यादव के घर में दिन दहाड़े ही घुसे चोरों ने घर के कमरे में रखे बैग से लगभग 2 लाख के जेवरात पार कर दिए।

पीड़ित ने बताया कि वह पति-पत्नी खेत में थे। घर में बूढ़ी मां सो रही थीं। मां को कान से सुनाई नहीं पड़ता। इसी बीच घर में घुसे चोरों ने घटना को अंजाम दिया। पति-पत्नी के खेत से वापस घर आने पर घटना की जानकारी हुई तो कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मामले में कोतवाल एन के कुशवाहा ने कहा घटना की जांच की जा रही है जल्द ही चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।

बरेली: इलेक्ट्रॉनिक शोरूम के अकाउंटेंट ने किया करीब नौ लाख का गबन, रिपोर्ट दर्ज

इलेक्ट्रॉनिक सामान के एक शोरूम के अकाउंटेंट ने कंपनी की लाखों की रकम का गबन कर लिया। दिवाली के बाद हुए ऑडिट में रकम हड़प करने का मामला पकड़ में आया। इसके बाद अकाउंटेंट के खिलाफ लगे आरोप की जांच के बाद मैनेजर की ओर से बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- बरेली: इलेक्ट्रॉनिक शोरूम के अकाउंटेंट ने किया करीब नौ लाख का गबन, रिपोर्ट दर्ज 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन