कानपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला हलवाई का शव
कानपुर। भीतरगांव कस्बा स्थित मेले में एक हलवाई का संदिग्ध परिस्थितियों में शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। भीतरगांव कस्बा स्थित हों रहे मेले में मिठाई की दुकान में काम करने वाला मन्नू बाबा कुशवाहा 55 निवासी भरथना थाना बिधूना जनपद औरैया को लोगों ने सुबह …
कानपुर। भीतरगांव कस्बा स्थित मेले में एक हलवाई का संदिग्ध परिस्थितियों में शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
भीतरगांव कस्बा स्थित हों रहे मेले में मिठाई की दुकान में काम करने वाला मन्नू बाबा कुशवाहा 55 निवासी भरथना थाना बिधूना जनपद औरैया को लोगों ने सुबह मैदान में पड़े देखा। लोगों के देखने के बाद भीतरगांव सीएचसी पहुंचाया गया।
सीएचसी ले जाने के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची भीतरगांव पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक मन्नू बाबा मेला में लगी गोविंद गुप्ता निवासी केशव नगर कानपुर की मिठाई की दुकान में काम करता था। पुलिस जांच में लगी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछ साफ तौर पर कह पाएगी।
हरदोई: पैसा मांगने के विवाद में प्रधान ने दलित का चाकू से काटा नाक और कान
शाहाबाद कोतवाली के ग्राम पंचायत फिरोजपुर खुर्द के दबंग प्रधान द्वारा अपने बटाईदार के भाई का विवाद में नाक और कान काट दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दलित एक्ट और अंग भंग के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। फिरोजपुर खुर्द निवासी मनोज कुमार पुत्र राधेश्याम के अनुसार उसका भाई ग्राम प्रधान विवेक पांडे का बटाईदार है, जब वह पैसे मांगने के लिए शाहाबाद आया तो प्रधान विवेक पांडे पुत्र रमेश पांडे ने उसके साथ गाली गलौज की , उसके बाद मनोज आया तो मनोज को घेर कर प्रधान विवेक पांडे…
पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- हरदोई: पैसा मांगने के विवाद में प्रधान ने दलित का चाकू से काटा नाक और कान
