मुरादाबाद : जहर के सेवन से फर्म कर्मी की मौत, भाई ने लगाया हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। थाना कटघर के मोहल्ला पीतल बस्ती निवासी 33 वर्षीय विशाल चौहान पीतल फर्म में काम करता था। इसी मोहल्ले में ही श्यामों देवी स्कूल के पास रहने वाली नीलू के साथ उसका विवाह नवरात्र में हुआ था। वह दो दिन से पत्नी के साथ ससुराल में ही था। सोमवार की दोपहर अचानक …

मुरादाबाद, अमृत विचार। थाना कटघर के मोहल्ला पीतल बस्ती निवासी 33 वर्षीय विशाल चौहान पीतल फर्म में काम करता था। इसी मोहल्ले में ही श्यामों देवी स्कूल के पास रहने वाली नीलू के साथ उसका विवाह नवरात्र में हुआ था। वह दो दिन से पत्नी के साथ ससुराल में ही था। सोमवार की दोपहर अचानक उसकी हालत बिगड़ गई।

उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया था। जहां डुयूटी पर तैनात डाक्टर अरुण तोमर ने मरीज की हालत गंभीर देखते हुए उसे भर्ती कर हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी। मरीज के साथ आई सास प्रतिमा उसे अपने साथ ले गई। दो घंटे बाद फिर परिजन विशाल चौहान को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डाक्टर अरुण तोमर ने उसे मृत घोषित कर दिया और शव मोर्चरी में रखवा दिया।

मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक विशाल चौहान के भाई दीपक चौहान ने ससुराल वालों पर भाई की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। अभी यह साफ नहीं हो पाया कि विशाल ने जहर खुद खाया अथवा उसे जबरन जहर खिलाया गया। विशाल के नुक्से उसकी विधवा मां बिना चौहान, दोनों बहनों अंजू और जूली का रो रो कर बुरा हाल है।

संबंधित समाचार