लखनऊ: सपा, बसपा के नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले दलबदल के सिलसिले को आगे बढ़ाते हुये समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और आम आदमी पार्टी (आप) के कुछ नेताओं ने मंगलवार को यहां भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इनमें बदांयू से पांच बार निर्दलीय विधायक रहें राम सेवक पटेल भी शामिल हैं। भाजपा …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले दलबदल के सिलसिले को आगे बढ़ाते हुये समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और आम आदमी पार्टी (आप) के कुछ नेताओं ने मंगलवार को यहां भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इनमें बदांयू से पांच बार निर्दलीय विधायक रहें राम सेवक पटेल भी शामिल हैं।

भाजपा की प्रदेश इकाई में ज्वाइनिंग कमेटी के प्रमुख लक्ष्मीकांत वाजपेयी की मौजूदगी में पटेल के अलावा बांदा से सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजकुमार राज, बरेली से बसपा के नेता मनोहर सिंह जाटव, बस्ती से विधायक रहें राणा कृष्ण किंकर सिंह एवं उनके पुत्र नागेंद्र प्रताप सिंह, आप के डॉ अनूप चौधरी और अमरोहा से मंसूरी समाज के नेता हाजी महमूद हसन ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

पढ़ें: झांसी: कीटों से फसल की सुरक्षा के लिए किसानों को दी गयी जानकारी

इसके अलावा करणी सेना के उत्तर प्रदेश संयोजक अजय प्रताप सिंह ने भी भाजपा की सदस्य्ता ली। इस मौके पर वाजपेयी ने भाजपा में शामिल हुये नेताओं से पार्टी को मजबूती प्रदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि 2022 में भाजपा 325 से ज्यादा सीटें जीतेगी

लखनऊ: International Airport पर कोरोना पॉजिटिव मिलने से मचा हड़कंप, देखें…

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर लगातार लोगों में भय का माहौल बना है। यही वजह है कि देश-विदेश से आने वाले हर यात्री पर स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की पैनी नजर है। वहीं राजधानी स्थित चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर मंगलवार को हड़कंप मच गया जब यूनाइटेड किंगडम से दुबई होते हुए लखनऊ पहुंचा एक यात्री कोरोना संक्रमित पाया गया। जिसके बाद आनन-फानन में युवक को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक संक्रमित मरीज लखनऊ के गोमती नगर का रहने वाला है।

संबंधित समाचार