हल्द्वानी: सुस्ती की भेंट चढ़ सकती है गांव के बच्चों की प्रतिभा
हल्द्वानी, अमृत विचार। गांवों के बच्चों की प्रतिभा अफसरों की सुस्ती की भेंट चढ़ सकती है। जिस प्रतिभा को निखारने के लिए प्रदेश सरकार ने खेल के मैदान बनाने की योजना बनाई, उसे पूरा कर पाना जिला पंचायत विभाग के बस के बाहर हो गया है। वे अब तक इन मैदानों के लिए जगह तक …
हल्द्वानी, अमृत विचार। गांवों के बच्चों की प्रतिभा अफसरों की सुस्ती की भेंट चढ़ सकती है। जिस प्रतिभा को निखारने के लिए प्रदेश सरकार ने खेल के मैदान बनाने की योजना बनाई, उसे पूरा कर पाना जिला पंचायत विभाग के बस के बाहर हो गया है। वे अब तक इन मैदानों के लिए जगह तक तलाश नहीं कर सके हैं।
सरकार ने गांवों में खेल के मैदान और पार्क बनाने की योजना बनाई। इसके लिए हर ब्लॉक स्तर पर ग्राम पंचायतों में खाली जमीन तलाशनी है। लेकिन हल्द्वानी ब्लॉक स्तर पर एक भी गांव में अधिकारी जमीन की तलाश नहीं कर सके हैं। इस वजह से फिलहाल किसी भी गांव में खेल के मैदान नहीं बन सका है।
ग्राम पंचायतों में जमीन की तलाश कर रहे हैं। अभी कोई भी जमीन नहीं मिल सकी है। ग्रामीणों को जागरुक कर उन्हें खेल के मैदान और पार्क के बारे में जानकारी भी दी जा रही है।
– रूपा देवी, ब्लॉक प्रमुख, हल्द्वानी
