नैनीताल: पति से बहस के बाद पत्नी ने लगा ली फांसी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। मल्लीताल क्षेत्र में सुबह तड़के एक महिला ने घर के अंदर बाथरूम में फांसी लगा ली। बीती रात महिला की पति के साथ बहस हो गई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। स्टाफ हाउस क्षेत्र निवासी बबीता आर्या उर्फ बबली ने फांसी का फंदा …

नैनीताल, अमृत विचार। मल्लीताल क्षेत्र में सुबह तड़के एक महिला ने घर के अंदर बाथरूम में फांसी लगा ली। बीती रात महिला की पति के साथ बहस हो गई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।

स्टाफ हाउस क्षेत्र निवासी बबीता आर्या उर्फ बबली ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बबीता के पति प्रेम कुमार ने बताया कि सोमवार रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई थी। इसके बाद दोनों अलग-अलग कमरों में सोने चले गए। रविवार सुबह बबीता के आठ वर्षीय बेटे ने सुबह मां को फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा।

इसके बाद परिजनों ने उसे फंदे से उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर एसएसआई प्रेम विश्वकर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कोतवाल डीवी सोलंकी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

संबंधित समाचार