खटीमा: हरियाणा की तर्ज पर ग्रेड पे की मांग मुखर, स्वास्थ्यकर्मियों का फूटा गुस्सा
खटीमा, अमृत विचार। हरियाणा की तर्ज पर ग्रेड पे व कैडर निर्धारण के साथ ही आउटसोर्स को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर एनएचएम में शामिल करने की मांग को लेकर स्वास्थ्यकर्मी मुखर हो गए हैं। आक्रोशित कर्मियों ने नागरिक अस्पताल परिसर में धरना-प्रदर्शन कर आंदोलन तेज करने का ऐलान किया। मंगलवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन …
खटीमा, अमृत विचार। हरियाणा की तर्ज पर ग्रेड पे व कैडर निर्धारण के साथ ही आउटसोर्स को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर एनएचएम में शामिल करने की मांग को लेकर स्वास्थ्यकर्मी मुखर हो गए हैं। आक्रोशित कर्मियों ने नागरिक अस्पताल परिसर में धरना-प्रदर्शन कर आंदोलन तेज करने का ऐलान किया।
मंगलवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संगठन उत्तराखंड की प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर संविदा एनएचएम कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार शुरू किया। नागरिक चिकित्सालय में कार्यरत लगभग 52 संविदा कर्मचारी समिति व आउटसोर्स कर्मियों ने मांगों के समर्थन में नौ दिसंबर तक तक कार्य बहिष्कार रहने का ऐलान किया। कार्य बहिष्कार का असर कोविड-19 सैंपलिंग कार्य, वैक्सीनेशन, ओपीडी एवं टीवी क्लीनिक, एनसीडी क्लीनिक व अन्य कार्य खत्म हो जाने के कारण आम जनमानस पर प्रभाव नजर आया।
संविदा कर्मियों ने हरियाणा तर्ज पर ग्रेड पे व कैडर निर्धारण साथ ही आउट सोर्स को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर आउटसोर्स से नियुक्त सभी कर्मियों को समिति के माध्यम से एनएचएम में शामिल करने की मांग उठाई। कर्मियों ने नौ दिसंबर तक कार्य बहिष्कार करते हुए सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक अस्पताल परिसर में ही बैठे रहने की धमकी दी।
इस दौरान हड़ताल में ब्लॉक कार्यकारिणी के अध्यक्ष डॉ. रितेश त्रिपाठी, अजय सिंह, डॉ. देश दीपक गौड़ डॉ. सोनाक्षी योगिता, डॉ. मनुश्रवा, डॉ. शैलजा, कविता बिष्ट, सोनम राणा, विजय गंगवार ब्रिज, गोपाल जोशी आदि रहे।
