बरेली: आरपीएफ ने टिकटों दलाली करने वालों को किया गिरफ्तार
बरेली, अमृत विचार। रेलवे टिकटों की अवैध बिक्री रोकने के लिए लगातार आरपीएफ अभियान चला रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को अवैध रूप से रेलवे टिकट बेचने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। सूचना मिली थी कि कोहाड़ापीर पर आईआरसीटीसी की निजी आईडी के जरिए टिकटों की अवैध बिक्री की जा रही है, …
बरेली, अमृत विचार। रेलवे टिकटों की अवैध बिक्री रोकने के लिए लगातार आरपीएफ अभियान चला रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को अवैध रूप से रेलवे टिकट बेचने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। सूचना मिली थी कि कोहाड़ापीर पर आईआरसीटीसी की निजी आईडी के जरिए टिकटों की अवैध बिक्री की जा रही है, जिसके बाद रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट बरेली सिटी और सीआईबी इज्जतनगर ने मौके पर छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया।
आरपीएफ निरीक्षक नरेश कुमार मीणा ने बताया कि आला अधिकारियों के निर्देशन में उप निरीक्षक चंद्रवीर सिंह, एएसआई प्रकाश चंद्र कांडपाल, निरीक्षक प्रवीण कुमार और सीआईबी इज्जतनगर मुखबिर की सूचना पर एसबीआई सेवा केंद्र कोहाड़ापीर पहुंचे। यहां रेलवे टिकट का अवैध रूप से आरक्षण करने वाले दो आरोपियों मोहम्मद आसिफ पुत्र अब्दुल आसिफ निवासी कोहाड़ापीर और रितेश श्रीवास्तव पुत्र नरेंद्र श्रीवास्तव निवासी लोहारन गली को गिरफ्तार कर लिया।
इनके पास से 10,531 कीमत के 20 ई-टिकट बरामद किए गए। टिकट बुक करने के लिए इस्तेमाल होने वाला लैपटॉप बरामद किया गया। एक आरोपी मोहम्मद हसीब पुत्र अब्दुल आसिफ फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। फिलहाल रेलवे एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
