बरेली: लिंटर गिरने से दो युवक दबे, एक की मौत, दूसरा गंभीर रुप से घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में बुधवार को घर का लिंटर गिरने से दो युवक उसमें दब गए। एक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मरने वाला युवक महज 17 वर्ष का था। उसकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उधर, मामले …

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में बुधवार को घर का लिंटर गिरने से दो युवक उसमें दब गए। एक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मरने वाला युवक महज 17 वर्ष का था। उसकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उधर, मामले में पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद है।

घर में चल रहा था लिंटर तोड़ने का काम
दरअसल, आंवला के बेहटा चौहान गांव में रहने वाले किशनपाल यादव के घर पर मरम्मत का काम चल रहा है। जिसकी वजह से घर का लिंटर तोड़ा जा रहा था। मंगलवार को आधे से ज्यादा लिंटर तोड़ दिया गया। बाकी का बचा हुआ हिस्सा आज टूटना था। अचानक से लिंटर का बचा हुआ हिस्सा गिर गया। जिसमें 17 वर्षीय नितिन उर्फ कल्लू और नीरेश कुमार दब गए। आनन फानन में मलवा हटाकर दोनों को बाहर निकाला गया। मगर तब तक नितिन उर्फ कल्लू दम तोड़ चुका था। फिलहाल शव के लिए पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है।

नीरेश भी गंभीर रूप से घायल
बताया जा रहा है कि हादसे में नीरेश की जान बच गई। मगर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके भी सिर समेत शरीर पर कई गंभीर चोटे लगी है। फिलहाल आंवला सीएचसी में उसका इलाज किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें…

बरेली: दुष्कर्म पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया जिला अस्पताल, रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई

संबंधित समाचार