10 दिसंबर से इन ट्रेनों में बिना आरक्षण कर सकेंगे सफर, देखें लिस्ट
लखनऊ। 10 सितंबर से रेलवे प्रशासन 10 प्रमुख ट्रेनों में जनरल टिकट से यात्रा की सुविधा शुरू करने जा रहा है। इन सभी ट्रेनों को कोरोना काल में निरस्त किया गया था। वाराणसी, बरेली, चंडीगढ़, दिल्ली सहित कई शहरों की ओर जाने वाली ट्रेनों को शुरू किया जा रहा है। ऐसे में अब यात्रियों को …
लखनऊ। 10 सितंबर से रेलवे प्रशासन 10 प्रमुख ट्रेनों में जनरल टिकट से यात्रा की सुविधा शुरू करने जा रहा है। इन सभी ट्रेनों को कोरोना काल में निरस्त किया गया था। वाराणसी, बरेली, चंडीगढ़, दिल्ली सहित कई शहरों की ओर जाने वाली ट्रेनों को शुरू किया जा रहा है। ऐसे में अब यात्रियों को अचानक यात्रा करने के लिए रेल आरक्षण की आवश्यकता नहीं होगी और यात्री सस्ते किराए में सफर का आनंद उठा सकेंगे।
पिछले साल कोरोना के कारण संपूर्ण लाक्डाउन में सभी ट्रेनें निरस्त हुई थी। जबकि एक मई से श्रमिक स्पेशल और 13 मई से राजधानी स्पेशल ट्रेनों की शुरुआत हुई। पिछले साल जून में रेलवे ने क्लोन और फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों की शुरुआत की। इन ट्रेनों में जनरल व्यास की जगह सेकंड सेटिंग क्लास का रिजर्वेशन शुरू किया गया। कोरोना के कारण अधिक भीड़ ना हो इसके लिए रेलवे ने जनरल कास्ट का सफर अब तक बंद कर रखा था। बीते 1 दिसंबर से रेलवे ने पद्मावत और अयोध्या फैजाबाद एक्सप्रेस व काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस के सेकंड सीटिंग क्लास का रिजर्वेशन बंद कर दिया।
वहीं इंटरसिटी ट्रेनों से पहले की तरह है जनरल क्लास के सफर की अनुमति दे दी। रेलवे प्रशासन ने 15 नवंबर से सभी ट्रेनों के नंबर के आगे से शुन्य को हटा दिया है। अब यह ट्रेनें नियमित हो गई। हालांकि सेकंड सीटिंग क्लास का रिजर्वेशन अब तक लागू होने से यात्रियों को ₹15 प्रति टिकट अधिक किराया देना पड़ रहा है। उत्तर रेलवे प्रशासन ने 10 दिसंबर से 10 जोड़ी ट्रेनों में जनरल क्लास का टिकट लेकर यात्रा करने की अनुमति दी है।
पढ़ें- लखनऊ: लोक मंगल दिवस पर महापौर से आम जनता ने की शिकायतें, जानें क्या?
अब इन ट्रेनों में मिलेगा जनरल टिकट
गोमती एक्सप्रेस, प्रतापगढ़ दिल्ली एक्सप्रेस, पद्मावत एक्सप्रेस, बरेली वाराणसी एक्सप्रेस, लखनऊ वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस, बरेली प्रयागराज संगम, ऊंचाहार एक्सप्रेस, अयोध्या दिल्ली एक्सप्रेस, चंडीगढ़ एक्सप्रेस, वाराणसी शटल सेवा, नौचंदी एक्सप्रेस में जनरल क्लास के टिकट लेकर यात्री सफर कर सकेंगे।
आप ऐसे ले सकते हैं जनरल टिकट
इनके जनरल टिकट के लिए रेलवे ने अपने यूटीएस टिकट काउंटर खोल दिए हैं। साथ ही बीते मंगलवार को चारबाग स्टेशन की बंद पड़ी ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन को भी शुरू कर दिया गया है।
