हल्द्वानी: महंगाई और बेरोजगारी से नाराज युवा कांग्रेस ने फूंका राज्य सरकार का पुतला
हल्द्वानी, अमृत विचार। युवा कांग्रेस ने महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के विरोध में राज्य सरकार का पुतला फूंका। बुधवार को युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव हृदयेश आर्य के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता बुद्ध पार्क में इकट्ठा हुये। यहां उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी व पलायन पर केंद्र व राज्य सरकार को जमकर कोसा। उन्होंने कहा कि प्रदेश …
हल्द्वानी, अमृत विचार। युवा कांग्रेस ने महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के विरोध में राज्य सरकार का पुतला फूंका। बुधवार को युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव हृदयेश आर्य के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता बुद्ध पार्क में इकट्ठा हुये। यहां उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी व पलायन पर केंद्र व राज्य सरकार को जमकर कोसा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की बेरोजगारी सबसे ज्यादा है और राज्य सरकार राजनीति में लगी हुई है। वहीं, आमजन का महंगाई से जीना मुश्किल हो रहा है। इस मौके पर हेमंत साहू, पंकज अधिकारी, रवि आर्य, अभिषेक आर्य, वीर बिष्ट, आनंद जोशी, फैजल खान, सागर आर्य, सचिन राठौर, किरण महेश्वरी, पंकज कश्यप, सुजल सचिन, शानू अल्वी, निखिल, शिवम शर्मा मौजूद थे।
