हल्द्वानी: कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की तैयारी, आशाओं को दिया प्रशिक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। कोविड के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं में और भी बेहतरी के साथ काम करने के उद्देश्य से आशाओं को प्रशिक्षण दिया गया। एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन नगर निगम के सभागार में किया गया। जिसमें आशाओं को तीसरी लहर से निपटने से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। हिंदुस्तान लैटेक्स फैमली प्लानिंग प्रमोशन …

हल्द्वानी, अमृत विचार। कोविड के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं में और भी बेहतरी के साथ काम करने के उद्देश्य से आशाओं को प्रशिक्षण दिया गया। एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन नगर निगम के सभागार में किया गया। जिसमें आशाओं को तीसरी लहर से निपटने से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

आशाओं को प्रशिक्षण देतीं जीई हेल्थ केयर एजुकेशन से बिजनेस मैनेजर करीना सबलोक।

हिंदुस्तान लैटेक्स फैमली प्लानिंग प्रमोशन ट्रस्ट नोएडा की ओर से यूएसएड और जीई के सहयोग से एक दिवसीय कम्युनिटी हेल्थ वर्कर्स ट्रेनिंग ऑन कोविड का आयोजन किया। डा. अतुल ने कोविड के लक्षणों की जानकारी दी और बताया कि कोविड से कैसे बचा जा सकता है। इस दौरान हल्द्वानी की 131 आशा वर्कर्स शामिल थीं।

जीई हेल्थ केयर एजुकेशन से बिजनेस मैनेजर करीना सबलोक ने बताया कि अगस्त में छह हजार लोगों के लक्ष्य के साथ ट्रेनिंग अभियान शुरू किया गया, इसमें डॉक्टर, नर्स, स्वयं सहायता समूह, आशा वर्कर शामिल हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के एक हजार से अधिक स्वयं सहायता समूहों और आशा वर्कर को कोविड की तीसरी लहर से निपटने की ट्रेनिंग दी गई है। उन्होंने कहा कि ट्रेनिंग का ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके इसलिए ऑनलाइन के बजाय आमने सामने रूबरू होकर ट्रेनिंग का आयोजन किया गया है।

आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की नगर अध्यक्ष रिंकी जोशी ने बताया कि इस तरह के प्रशिक्षण से आशाओं को काफी मदद मिलती है। इस मौके पर एचएलएफपीपीटी प्रोजेक्ट मैनेजर संजय कुमार चटवाल, शमशेर सिंह सामंत, आशा वर्कर प्रीति रावत, रीना बाला, पूनम बिष्ट, लीला बिष्ट, जया भट्ट, सरोज रावत, सायमा, ताहिरा, पुष्पा, गंगा, हुमेरा, सुमिला, अनुराधा, रेनू आदि रहे।

संबंधित समाचार