हल्द्वानी: गौलापार की डॉ. पूनम गंगोला ने जीता गोल्ड मेडल, बधाई देने वालों का लगा तांता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। हेमवती नंदन बहुगुणा मेडिकल विवि में प्रसूति तथा स्त्री रोग विभाग में गौलापार की डॉ. पूनम बिष्ट गंगोला ने टॉप कर गोल्ड मेडल जीता है। गोल्ड मैडल जीतने पर इंपीरियम सीनियर सैकेंड्री स्कूल में क्षेत्रीय प्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। डॉ. पूनम बिष्ट के पति करनवीर सिंह गंगोला इंपीरियम सीनियर सैकेंड्री स्कूल …

हल्द्वानी, अमृत विचार। हेमवती नंदन बहुगुणा मेडिकल विवि में प्रसूति तथा स्त्री रोग विभाग में गौलापार की डॉ. पूनम बिष्ट गंगोला ने टॉप कर गोल्ड मेडल जीता है। गोल्ड मैडल जीतने पर इंपीरियम सीनियर सैकेंड्री स्कूल में क्षेत्रीय प्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया।

गौलापार में डॉ. पूनम गंगोला का स्वागत करते जनप्रतिनिधि और क्षेत्र के लोग।

डॉ. पूनम बिष्ट के पति करनवीर सिंह गंगोला इंपीरियम सीनियर सैकेंड्री स्कूल के प्रबंधक हैं। डॉ. पूनम बिष्ट ने बताया कि उन्हें उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह व उच्च शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत ने गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया है। बुधवार को उनका जिला पंचायत उपाध्यक्ष आनंद सिंह दरम्वाल, जिला पंचायत सदस्य निवेदिता जोशी, ग्राम प्रधान उमा रैक्वाल, ग्राम प्रथान लीला बिष्ट, प्रधान तनुजा पांडे, बीडीसी दीक्षा बिष्ट, कल्पना सामंत, अनीता बेलवाल, पुष्पा भट्ट, हरेंद्र बोरा स्वागत किया।

संबंधित समाचार