आज शादी के पवित्र बंधन में बंध रहे कैटरीना-विक्की, जानें क्यों गेस्ट्स को मोबाइल इस्तेमाल करने से किया गया है मना…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी आज-कल बॉलीवुड की गलियों का सबसे गर्म टॉपिक बना हुआ है। सभी की जुबान पर इस कपल की शादी की ही बाते हैं। रिपोर्टस की मानें तो विक्की और कटरीना सिक्स सेंस फोर्ट में आज शादी के पवित्र बंधन में बंधने वाले हैं। कटरीना अपनी शादी को यादगार …

मुंबई। विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी आज-कल बॉलीवुड की गलियों का सबसे गर्म टॉपिक बना हुआ है। सभी की जुबान पर इस कपल की शादी की ही बाते हैं। रिपोर्टस की मानें तो विक्की और कटरीना सिक्स सेंस फोर्ट में आज शादी के पवित्र बंधन में बंधने वाले हैं। कटरीना अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ रही हैं। इस हाईप्रोफाइल शादी पर इन दोनों ही स्टार्स के फैंस की पूरी नजर बनी हुई है। शादी में फिल्म इंडस्ट्री के बड़े-बड़े स्टार्स से लेकर कई प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टरर्स के शामिल होने वाले हैं।

विक्की और कैटरीना की शादी में सुरक्षा के बेहद खास इंतजाम किए गए हैं। इस शादी में शामिल होने जा रहे गेस्ट्स को एक खास कोड दिया गया है। इस कोड को दिखाकर ही गेस्ट्स को शादी में एंट्री मिलेगी। बता दें, विक्की और कैटरीना आज दोपहर ठीक 3:30 से 3:45 के बीच सात फेरे लेंगे और शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

शादी में गेस्ट्स को मोबाइल फोन के इस्तेमाल की मनाही रहेगी। इसके पीछे का कारण ये है कि विक्की कौशल और कैटरीना अपनी शादी की तस्वीरें और वीडियो अमेजन प्राइम वीडियो को 80 से 100 करोड़ रुपये के बीच बेचने वाले हैं।

इसके साथ ही खबरें आ रही हैं कि आज बनाई जाने वाली खास मिठाई का आर्डर जनता जोधपुर स्वीट होम को मिला है। शादी के लिए कई खास मिठाईयां बनी हैं। सिल्की गोल्डन बर्फी, रोस्टेड बर्फी, कलाकंद ,पिस्ता लॉज, ड्राई फ्रूट्स लड्डु, गाजर का हलवा, मूंग दाल का हलवा, मूंग का हलवा, ड्राई फ्रूट्स हलवा करीब सात अन्य मिठाई कचौरी आज बरवाड़ा पहुंचाई गई हैं। यहां पर सोने की वरक के खास ड्राई फ्रूट्स के लड्डू बनाए गए हैं। इसके साथ ही पिस्ता कतली, गाजर का हलवा, मूंग दाल हलवा, हल्दी की सब्जी, सांगरी की सब्जी, प्याज और मोगर की कचोरी सहित करीब 22 मिठाई के ऑर्डर दिए गए हैं।

पढ़ें- बिग बॉस 15: शो की कम TRP को देखते हुए जान कुमार सानू ने मेकर्स की उड़ाई खिल्ली

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता